---Advertisement---

Google Maps Pin Drop : अब गूगल मैप पर अपनी पसंदीदा जगह को ऐसे करें सेव, जानें आसान तरीका

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Google Maps Pin Drop : Google Maps अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सफर प्लान करने से लेकर घर लौटने तक, Google Maps हर कदम पर साथ देता है। लॉन्च होने के बाद से इसमें ढेर सारे सुधार आए हैं। अब ये नजदीकी पेट्रोल पंप, एटीएम, होटल और हॉस्पिटल जैसी तमाम जानकारी देता है, जिससे यूजर्स को बड़ी आसानी होती है।

Google Maps इस्तेमाल करने का मजा दोगुना हो जाता है, जब हमें इसकी सीक्रेट ट्रिक्स पता चलती हैं। ऐसी ही एक खास ट्रिक आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इस सीक्रेट ट्रिक से आप मैप पर सटीक लोकेशन के लिए पिन ड्रॉप (drop a pin) कर सकते हैं।

इस फीचर का इस्तेमाल किसी खूबसूरत व्यूपॉइंट को सेव करने या बाद में दोबारा देखने के लिए जगह मार्क करने में किया जा सकता है। ऐंड्रॉयड, आईफोन और डेस्कटॉप पर उपलब्ध ये फीचर स्पेशल पॉइंट्स को सेव, शेयर या नेविगेट करना आसान बनाता है। आप इन पिन को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं ऐंड्रॉयड, आईफोन और कंप्यूटर पर पिन ड्रॉप करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका:

ऐंड्रॉयड और iOS पर ऐप में पिन ड्रॉप करें

  • सबसे पहले अपने ऐंड्रॉयड या iOS डिवाइस पर Google Maps ऐप ओपन करें।
  • लोकेशन ढूंढने के लिए सर्च बार में लोकेशन टाइप करें।
  • जिस एरिया पर पिन ड्रॉप करना चाहते हैं, उसे टैप करके होल्ड करें।
  • इसके बाद आपको एक रेड पिन दिखेगा। साथ ही बॉटम में पॉप-अप मेन्यू में लोकेशन की डिटेल्स आएंगी।
  • सेलेक्टेड लोकेशन को एडिट और सेव करें।
  • आप चाहें तो इस लोकेशन को एक नाम भी दे सकते हैं।
  • कंप्यूटर पर गूगल मैप्स में पिन ड्रॉप ऐसे करें
  • ब्राउजर में Google Maps ओपन करें।
  • जहां पिन ड्रॉप करना चाहते हैं, वहां क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको कार्ड के साथ एक छोटा ग्रे पिन दिखेगा, जिसमें लोकेशन डिटेल्स होंगी।
  • उस लोकेशन को कोई नाम दें और सेव कर दें।
  • यूजर्स इस लिंक को कॉपी-पेस्ट करके दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।

The post Google Maps Pin Drop : अब गूगल मैप पर अपनी पसंदीदा जगह को ऐसे करें सेव, जानें आसान तरीका appeared first on Devpath.

Leave a Comment