---Advertisement---

क्या ChatGPT अब एडल्ट्स के लिए करेगा रोमांटिक और फ्लर्टिंग चैट? जानिए नया अपडेट

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


ChatGPT : दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी OpenAI का मशहूर टूल ChatGPT, जिसे करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं, अब एक नए और बोल्ड अवतार में आने वाला है। कंपनी ने खुलासा किया है कि जल्द ही ChatGPT का ‘एडल्ट’ वर्जन लॉन्च किया जाएगा, जो अगले कुछ महीनों में लाइव हो सकता है।

इस नए वर्जन में वेरिफाइड एडल्ट्स के लिए खास पर्सनल एक्सपीरियंस होगा, जिसमें फ्लर्ट से लेकर सेक्सी रोलप्ले तक की बातचीत शामिल होगी। आइए, इस नए प्रयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं!

सैम आल्टमैन ने दी बड़ी जानकारी

ChatGPT के CEO सैम आल्टमैन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम का फोकस ChatGPT की क्षमताओं को एडल्ट्स के लिए और बेहतर बनाने पर है।

लेकिन साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि अवयस्क यूजर्स के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित रहे। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, इस फैसले को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है और यह विवादों में भी घिर सकता है।

AI की नई पर्सनालिटी, बातचीत होगी और मजेदार

सैम आल्टमैन ने बताया कि ChatGPT का नया एडल्ट वर्जन अलग-अलग पर्सनालिटीज को अपनाएगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को ऐसा लगेगा जैसे वे किसी इंसान से बात कर रहे हैं। यह वर्जन ज्यादा अपनत्व और इमोशनल टच के साथ बातचीत करेगा। सैम ने X पर लिखा, “अगर आप ChatGPT से दोस्त की तरह बात करना चाहते हैं, तो यह इमोजी का इस्तेमाल करेगा और एक खास पर्सनालिटी के साथ जवाब देगा।” यानी, अब ChatGPT के साथ बातचीत पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और इमोशनल होगी।

वेरिफाइड एडल्ट्स के लिए इरोटिक चैट

ChatGPT के इस नए वर्जन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सैम आल्टमैन ने पुष्टि की कि दिसंबर 2025 में यह फीचर रोलआउट होगा। अब वेरिफाइड एडल्ट्स के साथ ChatGPT इरोटिक और सेक्सुअल बातचीत भी कर सकेगा।

पहले से लगे कई रिस्ट्रिक्शंस को हटा दिया जाएगा। हालांकि, वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। यह नया फीचर ChatGPT को और भी बोल्ड और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

The post क्या ChatGPT अब एडल्ट्स के लिए करेगा रोमांटिक और फ्लर्टिंग चैट? जानिए नया अपडेट appeared first on Devpath.

Leave a Comment