---Advertisement---

Jhansi Murder Case : बोरी में धड़ और हाथ-पैर… यूपी में युवती के कटे अंग मिलने से मचा हड़कंप

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Jhansi Murder Case : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सबको दहला दिया है। टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुरा गांव में एक खेत के कुएं से युवती के सिरकटी लाश के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने कुएं, तालाब और जंगल में सिर की तलाश में जोर-शोर से कांबिंग की, लेकिन अभी तक सिर नहीं मिला। इस भयावह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट्स भी खंगाली हैं।

कुएं से मिली खौफनाक सच्चाई

महोबा रोड पर किशोरपुरा गांव में विनोद पटेल के खेत में बने कुएं से बुधवार को तेज बदबू उठने की खबर मिली। स्थानीय लोगों ने कुएं में देखा तो दो बोरियां तैरती दिखीं, जिनसे दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरियों को बाहर निकाला। बोरियों में एक युवती के शरीर के टुकड़े मिले। एक बोरी में गर्दन से कमर तक का हिस्सा था, तो दूसरी में कमर से जांघ तक का हिस्सा। हैरानी की बात ये कि सिर गायब था। बोरियों में ईट-पत्थर भी भरे थे, ताकि शव ऊपर न आए।

पुलिस की तलाशी में बारिश बनी रुकावट

पुलिस ने अनुमान लगाया कि मृतका की उम्र 25-30 साल के बीच हो सकती है। शव पर मामूली कपड़े थे, जिससे पहचान और मुश्किल हो गई। एसपीआरए डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सिर की तलाश के लिए आसपास के कुओं, बाबड़ियों, तालाबों और जंगल की झाड़ियों में कांबिंग की गई। बारिश के चलते तलाशी में दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। सिर के दूसरे स्थान पर फेंके जाने की आशंका है।

गुमशुदगी की फाइलें खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और चौकियों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट्स की जांच शुरू की। ललितपुर और महोबा जैसे पड़ोसी जिलों में भी सूचना भेजी गई है। एसपीआरए डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना हो सकता है। पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद किया जाएगा, ताकि शिनाख्त में मदद मिल सके।

हत्यारे की क्रूरता ने दहलाया

पुलिस का मानना है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई और शव को छिपाने के लिए कुएं में फेंका गया। सिर के गायब होने से मामला और रहस्यमयी हो गया है। आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हत्यारा सिर को आसपास ही कहीं छिपा सकता है।

The post Jhansi Murder Case : बोरी में धड़ और हाथ-पैर… यूपी में युवती के कटे अंग मिलने से मचा हड़कंप appeared first on Devpath.

Leave a Comment