---Advertisement---

Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी ने लूटी महफ‍िल, ठुमकों से थिरक उठा मंच

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Sapna Choudhary Dance : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने ताबड़तोड़ डांस मूव्स से चर्चा में हैं। उनकी परफॉर्मेंस का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

इस बार उनका एक डांस वीडियो, जिसमें वो “हवा कसूती सै” गाने पर धमाकेदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

भीड़ ने खोया आपा, सपना की अदाओं पर लुटाए दिल

वीडियो में सपना चौधरी ने एक टाइट सूट पहना हुआ है, जिसमें उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशंस देखते ही बनते हैं। जैसे ही वो स्टेज पर आती हैं, सामने मौजूद भीड़ खुद पर काबू नहीं रख पाती।

कोई उनका वीडियो रिकॉर्ड करता नजर आता है, तो कोई खुद भी थिरकने लगता है। सपना का जलवा एक बार फिर लोगों को उनका दीवाना बना रहा है।

सपना चौधरी का यह वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

इस वायरल वीडियो को ‘सपना एंटरटेनमेंट’ नामक यूट्यूब चैनल ने करीब 11 महीने पहले अपलोड किया था। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और व्यूज़ की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यूजर्स कमेंट कर सपना की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनके एक्सप्रेशंस की खास सराहना कर रहे हैं।

सपना की दीवानगी कम नहीं हो रही, हर वीडियो बनता है ट्रेंडिंग

सपना चौधरी का हर नया वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। चाहे वो लाइव परफॉर्मेंस हो या स्टेज शो, उनके चाहने वाले उन्हें देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं।

यही वजह है कि हरियाणा की ये देसी क्वीन हर दिल पर राज कर रही है।

Leave a Comment