---Advertisement---

Pawan Singh Song : पवन सिंह के ‘कलकतिया राजा’ गाने पर फैंस हुए दीवाने, बना सबका फेवरेट

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Pawan Singh Song : भोजपुरी सिनेमा के चहेते सुपरस्टार पवन सिंह जब भी स्क्रीन पर आते हैं, दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते। उनकी हर फिल्म और गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।

कुछ ऐसा ही कमाल एक बार फिर हुआ है उनके सुपरहिट गाने ‘कलकतिया राजा’ के साथ, जो यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

तीन महीने में रच दिया इतिहास

‘कलकतिया राजा’ को याशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर महज तीन महीने पहले रिलीज किया गया था। लेकिन रिलीज के सिर्फ 90 दिनों में ही इस गाने ने 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए।

फैंस का प्यार देख भावुक हुए पवन सिंह

इस शानदार रिस्पॉन्स पर पवन सिंह ने दिल से अपने फैंस का आभार जताया है। उन्होंने कहा, “इस गाने पर हमने बहुत मेहनत की थी। अंदाजा था कि दर्शकों को पसंद आएगा, लेकिन इतनी तेज़ी से यह 100 मिलियन पार कर जाएगा—यह उम्मीद नहीं थी।”

पवन आगे कहते हैं, “मैं कभी ये सोचकर गाने नहीं बनाता कि व्यूज कितने आएंगे। मेरा फोकस हमेशा दर्शकों का मनोरंजन रहा है, और जब दिल से गाया गया गाना लोगों के दिल तक पहुंचता है, तो नंबर मायने नहीं रखते।”

संगीत से सजी आत्मा की आवाज

पवन सिंह संगीत को अपनी आत्मा का हिस्सा मानते हैं। उनके अनुसार, जब आवाज दिल से निकलती है और वो सीधे जनता तक पहुंचती है, तो हर सीमाएं खुद-ब-खुद टूट जाती हैं। यही वजह है कि उनके गानों में एक अलग ही जान होती है।

गाने की टीम भी रही कमाल

इस सुपरहिट गाने ‘कलकतिया राजा’ के बोल लिखे हैं निक्की निहाल ने, जबकि संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। दोनों की मेहनत और पवन सिंह की दमदार परफॉर्मेंस ने मिलकर इस गाने को हर दिल अज़ीज बना दिया है।

Leave a Comment