---Advertisement---

Bhojpuri Viral Song : भोजपुरी हॉट जोड़ी पाखी और पृथ्वी का धमाकेदार गाना वायरल, इंटरनेट पर लगायी आग

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Bhojpuri Viral Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का जादू एक बार फिर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। पाखी हेगड़े और पृथ्वी तिवारी का नया गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ जैसे ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

पाखी हेगड़े की अदाएं और पृथ्वी तिवारी का स्वैग बना रहा चर्चा का विषय

इस गाने में पाखी हेगड़े की दिलकश अदाएं और पृथ्वी तिवारी का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। गाने की शूटिंग बेहद खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है, जो गाने की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं।

वहीँ, दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखकर फैंस बार-बार इस गाने को देख रहे हैं। पाखी ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर खुशी जताई और कहा, “ये गाना मेरे दिल के बेहद करीब है, और मैं चाहती हूं कि हर कोई इसे सुने और इंजॉय करे।”

‘बंगलिनिया’ के बाद खेसारी लाल यादव संग दूसरी हिट जोड़ी

गौरतलब है कि पाखी हेगड़े इससे पहले खेसारीलाल यादव के साथ ‘बंगलिनिया’ गाने में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब ‘करेजवा में गोली लागे’ के जरिए एक बार फिर पाखी अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

यह गाना टेकमी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही लाखों व्यूज बटोर चुका है।

नेहा राज की आवाज और लक्की विश्वकर्मा की डायरेक्शन ने रचा जादू

इस गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है नेहा राज ने, जो इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में शुमार हैं। गाने का निर्देशन किया है लक्की विश्वकर्मा ने, जिन्होंने इसे शानदार विजुअल्स के साथ पेश किया है।

वहीं, गाने के बोल सुनील राजा ने लिखे हैं और इसका बेहतरीन म्यूजिक अविचल सहनी ने तैयार किया है। हर पहलू से ये गाना दर्शकों के दिलों में बसता जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ‘करेजवा में गोली लागे’

जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, वैसे ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इसकी धूम मच गई। लोग गाने के वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और अपने रील्स व स्टेटस में इस्तेमाल कर रहे हैं।

खासकर पाखी की परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं कि पाखी और पृथ्वी की जोड़ी जबरदस्त लग रही है।

Leave a Comment