---Advertisement---

Bhojpuri Dance Videos : भोजपुरी सॉन्ग ‘गोदनवा’ ने मचाया तहलका, शिल्पी राज की आवाज़ पर झूम उठे फैंस

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Bhojpuri Dance Videos : भोजपुरी सिनेमा की पहचान अब सिर्फ यूपी और बिहार तक सीमित नहीं रह गई है। आज यह पूरी दुनिया में छा गया है। शादी-पार्टी हो या कोई और खास मौका, भोजपुरी गाने हर जगह धूम मचा रहे हैं।

इसकी वजह न केवल इन गानों की दिलकश धुनें हैं बल्कि इनकी सादगी और भावनात्मक गहराई भी लोगों को खूब भा रही है।

यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और निरहुआ की सुपरहिट जोड़ी

भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर किसी जोड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, तो वह हैं आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’। जब भी ये दोनों स्क्रीन पर साथ आते हैं, फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिलता है।

इसी जोड़ी का नया गाना ‘गोदनवा’ इस समय धमाल मचा रहा है। यह गाना फिल्म ‘फसल’ का है, जिसमें आम्रपाली और निरहुआ की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

‘गोदनवा’ में धमाकेदार डांस और दिल जीतने वाली सादगी

गाने में आम्रपाली और निरहुआ एक मेले में मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने की खासियत इसका लोकगीतों से जुड़ा संगीत और भावनात्मक गहराई है, जो इसे अन्य भोजपुरी गानों से अलग बनाता है।

शिल्पी राज की आवाज ने गाने को बनाया और भी खास

इस गाने को अपनी सुरीली आवाज़ से सजाया है भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने। उनकी आवाज़ ने गाने को एक अलग ही ऊंचाई दे दी है, जिससे यह तेजी से फैंस के दिलों में जगह बना रहा है।

फिल्म ‘फसल’ की दमदार स्टारकास्ट

‘गोदनवा’ सिर्फ एक हिट गाना ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का अहम हिस्सा भी है।

इस फिल्म में आम्रपाली और निरहुआ के अलावा संजय पांडे, विनीत विशाल, अयाज खान, अरुणा गिरी और तृषा (छोटी) सिंह भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

Leave a Comment