---Advertisement---

Kajal Raghwani Song : काजल राघवानी की हॉटनेस पर लट्टू हुए खेसारी लाल यादव, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Kajal Raghwani Song : भोजपुरी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ में खेसारी और काजल की जोड़ी ने धमाल मचाया था। इ

स फिल्म का गाना ‘ऐसे जानी रूपवा निहारा ऐ बलम’ अब भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस गाने में खेसारी, काजल की खूबसूरती पर फिदा होते नजर आते हैं और उन्हें टकटकी लगाकर देखते हैं।

गाने में खेसारी लाल यादव खेत में बैठे दिखते हैं और तभी काजल राघवानी झूमती हुई उनके पास आती हैं। काजल अपनी अदाओं से खेसारी का दिल जीतने की कोशिश करती हैं और खेसारी उन्हें एकटक निहारते रहते हैं। इ

स गाने के बोल “भईनी हम बावरिया तोहर, नैना ऐ सांवरिया, दगाबाज लागेला…” दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

खेसारी-काजल की केमिस्ट्री ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

गाने में खेसारी और काजल की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग और रोमांटिक एक्सप्रेशन्स ने इसे बेहद खास बना दिया है।

इस गाने को मशहूर सिंगर कल्पना (Kalpana) ने अपनी आवाज से सजाया है, वहीं इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। शानदार संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है, जिन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया था।

फैंस को पसंद आ रही है खेसारी-काजल की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा में जब भी रोमांटिक जोड़ी की बात होती है, तो काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नाम जरूर लिया जाता है।

इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती है। यही वजह है कि इनका हर गाना रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा जाता है।

Leave a Comment