---Advertisement---

Kajal Raghwani Song : यूट्यूब पर छाया खेसारी-काजल का रोमांस, बार-बार देखा जा रहा ये गाना

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Kajal Raghwani Song : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी जोड़ी का जादू सबसे ज्यादा चलता है, तो वो हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी।

इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती है, और हर नया गाना या फिल्म रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं। यही वजह है कि दोनों के गाने हमेशा वायरल हो जाते हैं और लाखों-करोड़ों व्यूज़ हासिल करते हैं।

‘फंसारी लगा ले’ गाना क्यों है इतना खास?

खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘फंसारी लगा ले’ सात साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन इसकी लोकप्रियता अब भी कम नहीं हुई।

यूट्यूब पर इसे अब तक 70 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह दर्शाता है कि इनकी जोड़ी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी धमाल मचाती है।

रोमांस और डांस का जबरदस्त तड़का

इस गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। हरे-भरे बगीचे में फिल्माए गए इस वीडियो में दोनों की जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।

यही वजह है कि लोग आज भी इस गाने को बार-बार देखना पसंद करते हैं।

फैंस के दिलों पर हमेशा रहेगा राज

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट जोड़ियों में शुमार है। इनकी हर फिल्म और गाने को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

‘फंसारी लगा ले’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जो इतने सालों बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है।

Leave a Comment