---Advertisement---

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विभागीय परिषद का गठन एवं विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, (Dharmanand Uniyal Government College) नरेंद्रनगर के बीबीए, बीसीए तथा बीएससी गृह विज्ञान विभागों द्वारा आज विभागीय परिषद का गठन किया गया। साथ ही, इस अवसर पर भाषण, पोस्टर मेकिंग एवं प्रश्नोत्तरी जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीएससी गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद 2024-25 के लिए वैष्णवी को अध्यक्ष, शालू प्रजापति को उपाध्यक्ष, अंजना को सचिव, आयुषी गंगोटी को सह सचिव तथा वंशिका को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बीसीए विभाग की परिषद में आयुषी पुंडीर अध्यक्ष, धीरज पांडे उपाध्यक्ष, मयंक पोखरियाल सचिव, अदिति सह सचिव तथा निर्मल कैंतुरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बीबीए विभाग की परिषद में अध्यक्ष पद के लिए उत्तम, उपाध्यक्ष वंश पुंडीर, सचिव अक्षित, सह सचिव शिवम तथा कोषाध्यक्ष के रूप में आयुष रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. यू.सी. मैठानी ने प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया तथा अर्जित ज्ञान को स्वरोजगार में बदलने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति को भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. पोखरियाल, डॉ. विजय प्रकाश और डॉ. जितेंद्र नौटियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. सोनी तिलारा, डॉ. ज्योति तथा बीसीए विभाग की छात्राएं आयुषी एवं अंशिका ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का छायांकन श्री विशाल त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विभागों से जुड़े प्रयोगशाला सहायक — भागेश्वरी, रचना कठैत, विशाल त्यागी, शीशपाल एवं अजय आदि उपस्थित रहे। यह आयोजन छात्रों के नेतृत्व विकास, रचनात्मकता एवं ज्ञानवर्धन का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Leave a Comment