Akshara Singh Song : भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके नए गाने ‘चांद की चकोरी’ ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
फैंस उनकी दिलकश अदाओं और जबरदस्त डांस मूव्स पर फिदा हो गए हैं। कुछ ही घंटों में इस गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं और अब यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
अक्षरा सिंह का नया धमाका – ‘चांद की चकोरी’ बना हिट सॉन्ग
अक्षरा सिंह ने अपने इस नए गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। गाने में पारंपरिक गुजराती रंग देखने को मिल रहा है, जहां अक्षरा अपनी सहेलियों के साथ गरबा करती नजर आ रही हैं
। उनका यह नया अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
डांडिया नाइट्स का परफेक्ट सॉन्ग बना ‘चांद की चकोरी’
गाने की खास बात यह है कि यह डांडिया और गरबा जैसे त्योहारों के लिए एक बेहतरीन ट्रैक बन गया है। अक्षरा सिंह की सुरीली आवाज और जबरदस्त डांस मूव्स ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।
इसके गीतकार हिमानी कपूर हैं, जबकि संगीत प्राजक्ता शुक्रे ने दिया है। गाने का निर्देशन अलीशा सिंह ने किया है, और इसकी सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी वेंकट महेश ने संभाली है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार
गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कमेंट्स में अक्षरा सिंह की पतली कमर और उनकी ग्लैमरस अदाओं की जमकर तारीफ की।
इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।





