अगर आप मोटोरोला (Motorola) के दीवाने हैं और 12,000 रुपये की रेंज में एक शानदार स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। मोटोरोला की मशहूर G सीरीज का दमदार फोन Motorola G64 5G इस समय एक बेहतरीन डील के साथ उपलब्ध है।
इस फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसकी असल कीमत 13,999 रुपये है। लेकिन बैंक ऑफर के जरिए आप इसे 1,500 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस छूट के बाद यह फोन 12,000 रुपये से भी कम में आपके हाथ में हो सकता है।
अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 5% का शानदार कैशबैक भी आपके खाते में आएगा। इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर आप इसकी कीमत को 8,950 रुपये तक और कम कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली छूट आपके पुराने फोन की हालत, ब्रैंड और कंपनी की नीतियों पर निर्भर करेगी। तो अगर आप बजट में एक दमदार फोन चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।
अब बात करते हैं Motorola G64 5G के फीचर्स की। इस फोन में आपको 6.5 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसकी ब्राइटनेस 560 निट्स तक जाती है, जो धूप में भी स्क्रीन को साफ रखती है।
डिस्प्ले की मजबूती के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट लगा है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग में कमाल करता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो LED फ्लैश के साथ शानदार तस्वीरें खींचता है। सेल्फी लवर्स के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड My UX पर चलता है और इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। तो देर किस बात की, इस ऑफर का फायदा उठाएं और टेक्नोलॉजी का मजा लें।





