---Advertisement---

धनु राशि में सूर्य का प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव 2 दिन बाद यानी 15 दिसंबर को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। दृग पंचांग के अनुसार, 15 दिसम्बर की रात 10 बज कर 19 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।

सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-

सिंह राशि-आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें। यह सप्ताह कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि- कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा, रुका हुआ पैसा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुराने रोग खत्म होंगे। आर्थिक तंगी से विचलित होने सें बचें। आमदनी सामान्य रहेगी। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

धनु राशि-आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके इतर अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है।

स्वास्थ्य विकार संभव हैं, सचेत रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Leave a Comment