---Advertisement---

घरेलू कलह के चलते शख्स ने की बीवी की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


यूपी के सुलतानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार को घरेलू कलह के चलते एक शख्स ने बीवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर में मां-बाप का शव देखकर बच्चों की चीखें निकल गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

ये घटना कुड़वार क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का है। 52 साल का आफाक बकरी खरीदने-बेचने के साथ ही नाई का भी काम करता था। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें से एक बेटी की शादी कर चुका है। जानकारी के मुताबिक वह पिछले करीब साल भर परेशान और तनाव में चल रहा था।

जिसके चलते आए दिन घर में झगड़ा होता था। गुरुवार को भी किसी बात पर आफाक का पत्नी किस्मत उल निशा से विवाद हो गया। देखते ही देखते उसने पत्नी पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 दोनों के शव घर के अंदर छत पर पाया गया। पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था। वहीं, जब बच्चे घर में मां-बाप का शव देखा तो वह चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ कुड़वार अरुण द्विवेदी और सीओ सिटी शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Comment