---Advertisement---

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक संवाद कार्यक्रमो का हुआ आयोजन।

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक संवाद कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

शुक्रवार और शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को न्याय पंचायत मरोड़ा के ग्राम बुधनी , न्याय पंचायत घण्डियाल के ग्राम कंडेरी न्याय पंचायत पोखरी खेत के ग्राम क्यार्द विकास खण्ड पाबो जनपद पौड़ी गढ़वाल में कृषक संवाद का आयोजन किया गया और शनिवार को न्याय पंचायत देवलगढ़ के ग्राम फ़रासू, न्याय पंचायत चमराडा के ग्राम चमराड़ा न्याय पंचायत पोखरी के ग्राम गजेली विकास खण्ड खिरसूं जनपद पौड़ी गढ़वाल में कृषक संवाद कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र भरसार के वैज्ञानिक डॉ रश्मि लिम्बु, डॉ दीपिका चौहान तथा डा गार्गी द्वारा कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक, उत्पादन वृद्धि, कीट-रोग नियंत्रण विषयक जानकारी कृषकों को दी गयी,
किसानों के साथ संवाद करते हुए पीएम. फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि बाजार, आदि सरकारी कृषि हितकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ खरीफ की मुख्य फसल धान, अरहर, मक्का, आदि की वैज्ञानिक तकनीकी व मोटे अनाज जैसे- मंडुवा , झंगोरा आदि का महत्व एवं तकनीकी जानकारी से किसानों को अवगत कराया गया।

कृषक गोष्टी के समय विभिन्न रेखीय विभागों द्वारा संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी l गोष्ठी में श्री रामनरेश गुलेरिया कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पाबों सहित विकास खण्ड प्रभारी कृषि, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक उद्यान अधिकारी, फसल बीमा अभिकर्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक उपस्थित रहे।

The post विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक संवाद कार्यक्रमो का हुआ आयोजन। appeared first on .

Leave a Comment