---Advertisement---

Pawan Singh New Song : पवन सिंह और प्रीति की जोड़ी ने मचाया धमाल, देखिए वायरल गाना

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Pawan Singh New Song : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने फैंस के लिए जबरदस्त म्यूजिक लेकर आए हैं। उनका नया गाना ‘लुंगिये बिछाई’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे पवन सिंह के इस नए अवतार को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह का नया गाना हुआ सुपरहिट

जैसे ही ‘लुंगिये बिछाई’ रिलीज हुआ, इसने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। अब तक इस गाने को 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

भोजपुरी दर्शकों के बीच पवन सिंह की पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है, और यह गाना भी उसी का सबूत दे रहा है।

बॉलीवुड में भी छा रहे हैं पवन सिंह

पवन सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर एंट्री कर धमाका कर दिया है। उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ में अपनी आवाज दी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

इससे उनकी फैन फॉलोइंग और भी तेजी से बढ़ रही है।

पवन सिंह और प्रीति की केमिस्ट्री को मिल रहा प्यार

इस गाने में पवन सिंह के साथ प्रीति नजर आ रही हैं, और उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहले भी यह जोड़ी कई गानों में नजर आ चुकी है और हर बार इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को लुभाती है।

गाने के बोल और संगीत ने जीता दिल

‘लुंगिये बिछाई’ को अपनी आवाज दी है पवन सिंह और शिवानी सिंह ने, जबकि इसके बोल लिखे हैं निक्की निहाल ने।

संगीतकार प्रियांशु सिंह ने इसे शानदार धुनों से सजाया है। इस गाने का डायरेक्शन ऋषि राज और विनीत झा ने किया है, वहीं कोरियोग्राफी आर्यन देव ने की है।

हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है ‘लुंगिये बिछाई’

यह गाना यूट्यूब के अलावा स्पॉटीफाई, गाना, जियोसावन जैसे कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है और तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Comment