---Advertisement---

Amrapali Dubey-Nirahua Song : आम्रपाली दुबे की अदाओं ने फैंस को किया मदहोश, निरहुआ संग धमाल मचाया

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Amrapali Dubey-Nirahua Song : भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन दोनों का एक पुराना गाना ‘हमारे पतिदेव जी’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

यूट्यूब पर इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, और यही वजह है कि रिलीज़ के चार साल बाद भी यह गाना ट्रेंड कर रहा है।

यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है ‘हमारे पतिदेव जी’

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा ही सुपरहिट रही है। इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आती है कि हर गाना रिलीज़ होते ही वायरल हो जाता है।

‘हमारे पतिदेव जी’ भी ऐसा ही एक गाना है, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया है।

Yashi Films Bhojpuri नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 55 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह गाना शादीशुदा जोड़ों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है और इसे खूब शेयर किया जा रहा है।

आम्रपाली दुबे का लुक और गाने की खासियत

गाने की शुरुआत में आम्रपाली दुबे लाल ब्लाउज और पीली साड़ी में नजर आती हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके दिलकश एक्सप्रेशंस और जबरदस्त डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।

दूसरी ओर, निरहुआ भी उनकी अदाओं पर फिदा नजर आते हैं और दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।

गाने में निरहुआ और आम्रपाली के रोमांटिक मूव्स देखने लायक हैं। फैंस इनके एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यही वजह है कि यह गाना अब भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ट्रेंडिंग बना हुआ है।

Leave a Comment