---Advertisement---

Gori Nagori Dance : गोरी नागोरी का लाइव डांस देखकर बुजुर्ग ने खोया आपा, वीडियो हुआ वायरल

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Gori Nagori Dance : हरियाणा की स्टेज डांस इंडस्ट्री में लाइव डांस शो का एक अलग ही मजा होता है। जब डांसर अपनी अदाओं और लाजवाब मूव्स के साथ स्टेज पर आती हैं, तो दर्शक खुद को रोक नहीं पाते।

हरियाणवी डांस की दुनिया में गोरी नागोरी एक जाना-माना नाम है, जिनके डांस का जादू हर किसी पर छा जाता है। उनके फैंस की दीवानगी इस कदर है कि लोग दूर-दूर से उनके लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं।

गोरी नागोरी के डांस पर झूम उठे दर्शक

गोरी नागोरी को तेज़ रफ्तार और एनर्जेटिक डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। जब भी उनका कोई डांस शो होता है, तो वहां हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है।

स्टेज के चारों ओर बैठी यह भीड़ प्रोग्राम शुरू होते ही उनके हर मूव पर झूमने लगती है।

ऐसा ही एक डांस वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स उनकी परफॉर्मेंस देखकर खुद को रोक नहीं पाए और अपनी लाठी तक छोड़ दी।

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

गोरी नागोरी के डांस वीडियो हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनके हर वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं और यह तेजी से वायरल हो जाते हैं। कई लोग तो उन्हें हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी की सबसे बड़ी टक्कर मानते हैं।

गोरी नागोरी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने नए-नए डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा धमाल

हाल ही में गोरी नागोरी का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में वह अपने जबरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही गोरी ने अपनी परफॉर्मेंस शुरू की, वैसे ही एक बुजुर्ग अपनी लाठी छोड़कर झूमने लगे और फिर धोती खोलने की कोशिश करने लगे।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Leave a Comment