सीएम धामी और पीएम मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : बांसुरी स्वराज

By
—
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून पहुंचीं बांसुरी स्वराज, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

  • बांसुरी स्वराज का देहरादून में जोरदार अभिनंदन, दिए अहम निर्देश

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की नवनियुक्त सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज अपने पहले दौरे पर देहरादून पहुंचीं। महानगर कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य के सियासी समीकरणों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम संवाद आयोजित किया गया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बांसुरी स्वराज ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रत्येक पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर की टीम को सक्रिय करना अनिवार्य है। कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और बेहतर समन्वय ही चुनाव में जीत की कुंजी साबित होगा।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राज्य सरकार ने जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर जोर देते हुए पार्टी की विचारधारा को हर वर्ग तक ले जाने का संदेश दिया।

इस अभिनंदन समारोह में उत्तराखंड बीजेपी के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, कैबिनेट मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा ‘काऊ’ और सविता कपूर ने भी अपने विचार साझा किए। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, नेहा जोशी सहित महानगर संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने विश्वास जताया कि नए मार्गदर्शन से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियों को और ज्यादा गति मिलेगी।

The post सीएम धामी और पीएम मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : बांसुरी स्वराज appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment