---Advertisement---

Crime : देहरादून में महिला को कार में खींचने की नाकाम कोशिश, दून पुलिस ने हरिद्वार से दबोचा मुख्य साजिशकर्ता

By
—
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


रायपुर में महिला से किडनैपिंग की कोशिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से दबोचा गया

रायपुर किडनैपिंग केस में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य आरोपियों पर पुलिस की दबिश तेज

देहरादून (ब्यूरो)। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित नालापानी चौक के पास महिला के अपहरण का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी को दून पुलिस ने रविवार को हरिद्वार से दबोच लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल के कड़े निर्देशों पर गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी प्रियांशु को नवोदय नगर, हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है।

दरअसल, 23 सितंबर को वादिनी सुषमा शर्मा ने रायपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नालापानी चौक के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने और किडनैप करने की कोशिश की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 140(3), 61(2) और 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही एक महिला अभियुक्त को हिरासत में ले लिया था। उससे हुई कड़ी पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए थे। पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम में 27 सितंबर को उपनिरीक्षक सुनील रावत और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रियांशु (19 वर्ष) पुत्र स्व. सुखपाल, निवासी अन्नकी रोशनाबाद (थाना सिडकुल, हरिद्वार) को दबोच लिया। प्रियांशु मूल रूप से ग्राम नगला एहमाद, थाना मंगलौर (हरिद्वार) का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी प्रियांशु ने खुलासा किया कि उसके साथी दीपक का पीड़ित महिला सुषमा से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों – आदित्य और लक्की – के साथ महिला को धमकाने और डराने की नीयत से कार में देहरादून आया था।

फिलहाल, दून पुलिस ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों दीपक, आदित्य और लक्की की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

The post Crime : देहरादून में महिला को कार में खींचने की नाकाम कोशिश, दून पुलिस ने हरिद्वार से दबोचा मुख्य साजिशकर्ता appeared first on Devbhumidarshan.

Related News

Leave a Comment