---Advertisement---

मिस उत्तराखंड 2026 के सब कॉन्टेस्ट ‘फ्रेश फेस’ का आयोजन

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मिस उत्तराखंड 2026 कॉन्टेस्ट के तहत सोमवार को ‘फ्रेश फेस’ कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने फेस को फ्रेश रखने के तौर तरीकों के बारे में बताया।

सोमवार को मिस “फ्रेश फेस” कॉन्टेस्ट का आयोजन काइट्स लाउंज (दून स्क्वायर मॉल) में किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी तथा अपने व्यक्तित्व की विशेषताओं से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

इस विशेष चरण में प्रतिभागियों ने बताया कि वे अपने चेहरे को स्वाभाविक रूप से ताज़गीपूर्ण, स्वस्थ एवं आकर्षक बनाए रखने के लिए किस प्रकार की दिनचर्या अपनाती हैं। उन्होंने संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन, नियमित व्यायाम, योग, त्वचा की उचित देखभाल, सकारात्मक सोच तथा अनुशासित जीवनशैली को अपनी सुंदरता और ताज़गी का आधार बताया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करते हुए यह भी बताया कि वास्तविक सौंदर्य केवल बाहरी रूप में नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निहित होता है।

इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने कहा कि मिस उत्तराखंड 2026 के अंतर्गत विभिन्न शीर्षक चरण आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा सामाजिक दृष्टिकोण का अलग-अलग आधारों पर मूल्यांकन किया जाएगा। सभी चरणों के उपरांत प्रतिभागी अगस्त माह में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दीपिका लखेड़ा, अंकिता ढोंडियाल, राधिका शर्मा, हितेश अग्रवाल एवं धनराज शामिल रहे।

The post मिस उत्तराखंड 2026 के सब कॉन्टेस्ट ‘फ्रेश फेस’ का आयोजन appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment