तुष्टिकरण में फंसी कांग्रेस को नही दिख रहा अल्पसंख्यक बच्चों का भविष्य
देहरादून। भाजपा, कल से प्रारंभ सेवा पाखाड़ा में अधिक से अधिक जनसहभागिता की दृष्टि से प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में सक्रिय भूमिका निभाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि सीएम धामी का राज्य में सर्वाधिक लंबे समय सेवा करना, प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है। जनता मे उत्साह है और अभियान पहले की तरह दूसरे चरण को भी सफल बनाने के लिए सभी मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यकताओं के साथ जुटेंगे।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने, राज्य के अंदर अपने ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णयों से अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जिसमें एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि कल प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाला मुख्यमंत्री बनने के साथ जुड़ने वाली है।
किसी भी राज्य के विकास में स्थिरता महत्वपूर्ण माध्यम बनती है। जिसका परिणाम है पुष्कर धामी के 5 वर्ष के कार्यकाल में लागू हुई अनेकों सफल योजनाएं, जिनको जनता का अपूर्व समर्थन भी मिला है। आज प्रदेश में इसको लेकर पूर्ण उत्साह एवं खुशी का माहौल है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार एक और सौगात के रूप में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू कर देने का रही है। जिसके पहले चरण में अपूर्व सफलता प्राप्त हुई थी और 650 शिविरों में 5 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए थे।
इस दूसरे चरण को भी पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में पार्टी, राज्य के सभी 95 ब्लॉकों में वृहद पैमाने पर व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक जनसहभागिता से लोगों को योजनाओं का लाभार्थी बनाने एवं उनकी समस्याओं के हल की दिशा में प्रयास किया जाएगा। अभियान में कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए सरकार के सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि पूर्ण सक्रियता से जुटेंगे।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण को विपक्ष द्वारा ध्यान भटकाने की कोशिश बताने पर करारा वार करते हुए कहा कि कांग्रेस को तुष्टिकरण से अलग कुछ नहीं दिखता। हर राज्य चाहता है उसके वहां का जो नौजवान हो, किसी जाति-धर्म का हो, उसको योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।
इसलिए मदरसा शिक्षा बोर्ड को भंग करके, एक समान शिक्षा का सिस्टम बनाया गया हैं। हमारे अल्पसंख्यक बच्चों को भी समान शिक्षा के अवसर प्राप्त हो, उसके लिए सरकार ने नीति बनाई है और उस नीति का सब जगह स्वागत हो रहा है। हमारे अल्पसंख्यक समाज के लोग भी इस नीति का स्वागत कर रहे हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर दावेदारी को लेकर पूछे सवाल पर पुनः दोहराया कि आज सोशल मीडिया बहुत बड़ा एक हथियार बन गया है और सरकार ही नहीं, संगठन की भी पद्धति में सोशल मीडिया की भूमिका दिखाई देती है। लेकिन हमारे यहाँ संगठन के अंदर चुनाव में टिकट मांगने की पद्धति है, उस पद्धति से हटकर कुछ चीजें खड़ी हो रही थी, तो उस पर निश्चित रूप से, उस पर अंकुश लगाना आवश्यक था।
इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से जो दावेदारी करने वाले जो लोग हैं, उनको कहा गया है कि अपनी बात को उचित फोरम पर रखें और जो तरीका हमारे यहाँ टिकट मांगने का है, उस पर ही सब लोग अपनी भूमिका को स्पष्ट करें। अनावश्यक सोशल मीडिया के माध्यम से दावेदारी व्यक्त ना करें, ये कम से कम पार्टी की अनुशासन के दायरे में नहीं आता है।
2027 के चुनावी मुद्दों को लेकर पूछे सवालों के जवाब ने कहा कि हमारे मुद्दे विकास के ही रहेंगे। हमारी सरकार ने जो काम किया है, देवभूमि के देवतुल्य स्वरूप बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री जी ने जो भी काम किए हैं, वो हमारे विकास के बहुत बड़े मुद्दे हैं। इसी तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य को विकास के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व सहयोग मिला है, उनको लेकर भी हम जनता के बीच जायेंगे।
कहा, मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूँ कि जनता ने हमेशा हमारे विकास के मुद्दों को स्वीकार किया है। लोगों ने अपनी आँखों से विकास को देखा और उसे अपने आसपास अनुभव किया है। ऐसे सभी सकारात्मक विषयों और विकास के मुद्दे को लेकर ही हम प्रदेश की राजनीति में भी आगे बढ़ रहे हैं।
The post जनता में उत्साह, सफल होगा सेवा पखवाड़ा का दूसरा चरण : भट्ट appeared first on Devbhumidarshan.





