---Advertisement---

देहरादून में आज रात 10 बजे से ब्लैकआउट : घर से निकलने से पहले जान लें प्रशासन की पूरी प्लानिंग

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


सावधान! देहरादून के इन 4 इलाकों में आज रात बजेगा सायरन, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश

युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी: देहरादून में 24 अप्रैल की रात थमेगी बिजली, जानें क्या है वजह

देहरादून (ब्यूरो)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल यानी 24 अप्रैल की रात को सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए एक बड़ा अभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी और जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सविन बंसल के निर्देश पर शहर के प्रमुख हिस्सों में ‘ब्लैकआउट’ और ‘एयर रेड’ मॉक ड्रिल आयोजित होने जा रही है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और नागरिक सुरक्षा निदेशालय के एसओपी के तहत यह पूरी कवायद रात 10 बजे शुरू होगी।

इस महत्वपूर्ण ड्रिल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एनआईसी सभागार में एक हाई-लेवल टेबल टॉप बैठक संपन्न हुई। इसमें तहसील सदर के आईआरएस नामित अधिकारियों और सभी रेखीय विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह जांचना है कि किसी भी हवाई हमले या युद्ध जैसी आपदा की स्थिति में शहर का नागरिक सुरक्षा तंत्र कितनी तेजी से रिस्पॉन्स करता है।

प्रशासन ने शहर के चार सबसे व्यस्त और प्रमुख केंद्रों को इस ड्रिल के लिए चुना है। इसमें आईएसबीटी (ISBT), दिलाराम चौक (डिल रायपुर), ऐतिहासिक घंटाघर और आराघर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रात ठीक 10:05 बजे से लगभग 30 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान सड़कों की स्ट्रीट लाइटें, सार्वजनिक पार्क और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों की बिजली अस्थायी रूप से काट दी जाएगी।

मॉक ड्रिल की शुरुआत एक तेज सायरन के साथ होगी, जो पूरे इलाके को अलर्ट करेगा। इस अभ्यास के जरिए न केवल चेतावनी प्रणाली का परीक्षण होगा, बल्कि विभागों के बीच आपसी तालमेल को भी मापा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से यह ड्रिल काफी संवेदनशील है, इसलिए जिला स्तर पर एक मुख्य इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) सक्रिय कर दिया गया है।

पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए दूरसंचार, वायरलेस और हॉटलाइन के जरिए एक मजूबत कनेक्टिविटी जाल बिछाया गया है। सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 24×7 कंट्रोल रूम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस ड्रिल में सिविल डिफेंस के साथ-साथ सेना, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें भी ऑन-ग्राउंड एक्टिव रहेंगी।

जिला प्रशासन ने स्थानीय जनता से अपील की है कि सायरन की आवाज सुनकर या अचानक बिजली गुल होने पर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही घबराएं। यह पूरी तरह से एक पूर्व-निर्धारित अभ्यास है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान प्रशासन का सहयोग करें ताकि सुरक्षा मानकों का सटीक मूल्यांकन किया जा सके।

ऐतिहासिक रूप से इस तरह की ड्रिल 1962, 1965 और 1971 के युद्ध काल के दौरान काफी आम थीं, जिनका उद्देश्य दुश्मन के विमानों से शहर को छिपाना होता था। आधुनिक समय में नई तकनीक के साथ पुरानी सुरक्षा प्रणालियों के समन्वय को जांचने के लिए गृह मंत्रालय देश भर के प्रमुख शहरों में इस तरह के अभ्यास को अनिवार्य कर रहा है। देहरादून में कल होने वाली यह गतिविधि इसी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का हिस्सा है।

The post देहरादून में आज रात 10 बजे से ब्लैकआउट : घर से निकलने से पहले जान लें प्रशासन की पूरी प्लानिंग appeared first on Devbhumidarshan.

Related News

Leave a Comment