---Advertisement---

हल्द्वानी में गरजे स्वामी आनंद स्वरूप : बोले- ब्राह्मणों की अनदेखी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


हल्द्वानी महासम्मेलन में हुंकार : ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा, क्या उत्तराखंड में बदलेगा सियासी समीकरण?

‘जो भाजपा को हराएगा, ब्राह्मण उसके साथ’—परशुराम जन्मोत्सव पर हल्द्वानी से बड़ी चेतावनी

हल्द्वानी (ब्यूरो)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ब्राह्मणों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए हुंकार भरी है। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वावधान में आयोजित विशाल महासम्मेलन में संतों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने मौजूदा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। हरिद्वार से विशेष रूप से पहुंचे धर्म धुरंधर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने दोटूक कहा कि ब्राह्मणों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वामी आनंद स्वरूप ने मंच से सरकार को तीखे लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग ब्राह्मण समाज को केवल वोट बैंक समझ रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए अब समाज ने निर्णय ले लिया है कि जो भाजपा सरकार को हराने का दम रखेगा, ब्राह्मण समाज उसी का साथ देगा। बता दें कि स्वामी आनंद स्वरूप लंबे समय से यूजीसी एक्ट (UGC Act 2026) के कुछ प्रावधानों और ब्राह्मण समाज के अधिकारों को लेकर मुखर रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने ‘ब्राह्मण-बनिया’ गठजोड़ को लेकर भी कई विवादास्पद बयान दिए हैं, जिससे प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।

हल्द्वानी की धरती पर पहली बार आगमन होने पर ब्राह्मण समाज ने महाराज का जोरदार स्वागत किया। स्थानीय ब्राह्मणों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में महाराज के बताए मार्ग और आदेशों पर ही चलेंगे। कार्यक्रम के संयोजक पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्राह्मणों की राजनीतिक और सामाजिक उपेक्षा के खिलाफ एक मशाल है।

सम्मेलन के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ जनों को ‘ब्राह्मण गौरव रत्न’ से नवाजा गया। सम्मान पाने वालों की सूची में शिक्षा, समाज सेवा और विधि क्षेत्र के कई दिग्गज शामिल रहे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला और दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राजनीतिक गलियारों में इस महासम्मेलन को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि स्वामी आनंद स्वरूप का रुख पूरी तरह से सरकार विरोधी नजर आया। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट उमेश चंद्र जोशी, कुलदीप शर्मा, विकास शर्मा, पंकज कौशिक, सत्यवली, सुशील शर्मा और सुनील शर्मा जैसे प्रमुख नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। ब्राह्मण समाज का यह कड़ा रुख आने वाले समय में उत्तराखंड की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत दे रहा है।

The post हल्द्वानी में गरजे स्वामी आनंद स्वरूप : बोले- ब्राह्मणों की अनदेखी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे appeared first on Devbhumidarshan.

Related News

Leave a Comment