देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गणेश गोदियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा तो पूरा हुआ लेकिन जनमानस की उम्मीदें अधूरी रही। गणेश गोदयाल ने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी से जो उम्मीदें लगाई थी प्रधानमंत्री ने उन्हें छुआ तक नहीं। गोदियाल ने कहा कि पीएम मोदी का पूरा भाषण निराशाजनक रहा और लोगों की उम्मीदों को धराशाई करने वाला रहा।
गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के लिए स्कूल के बच्चों और उच्च शिक्षण संस्थान के छात्रों को लाया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष में जो कुछ अहम मुद्दे थे उन्हें छुआ ही नहीं गया। गणेश गोदियाल ने कहा कि पीएम मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का जिक्र किया और उसके लाभ गिनाए लेकिन सही मायनों में हमको मिलने वाले जो लाभ गिनाए वो नगण्य हैं। रोजगार की दृष्टि से देखें तो राज्यवासियों को इसका कोई लाभ नहीं हुआ बल्कि बाहरी ठेकेदार इन कामों को कर रहे हैं।
गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नंदा राजजात यात्रा का जिक्र किया लेकिन राज्य सरकार द्वारा इस साल होने वाले आयोजन को इसलिए टाल दिया गया क्योंकि उन क्षेत्रों में जो आपदा के काम होने हैं वह अभी तक नहीं करवाये जा सके हैं, पुननिर्माण के कार्य ठप पड़े हुए हैं। गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सुरक्षा के नाम पर बहुत मायूस किया।गोदियाल ने कहा कि भाजपा के लिए महिला सुरक्षा सिर्फ शब्दों में है कागजों में है, वास्तविक रूप में महिला सुरक्षा के मामले में आपको तभी गंभीर मानते जब आप यह कहते की चाहे किसी भी पार्टी का हो अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त नेताओं को छोडा नहीं जाएगा।
गणेश गोदियाल ने कहा की पीएम मोदी ने सैन्य परंपरा का जिक्र तो किया लेकिन उत्तराखंड के युवा कबसे अग्निवीर योजना को लेकर आपसे सवाल कर रहे हैं लेकिन आप इसमें मौन साध गए। गणेश गोदयाल ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री हमारी बहनों के लिए कोई बड़ी घोषणा करेंगे लेकिन लगता है उत्तराखंड में चुनाव के समय करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी से जो दस प्रश्न किये थे उन्हें छूना तक मुनासिब नहीं समझा जो कि उत्तराखंड की अवाम के प्रश्न थे।
The post पीएम का दौरा पूरा लेकिन जनमानस की उम्मीदें अधूरी : गणेश गोदियाल appeared first on Devbhumidarshan.





