---Advertisement---

देहरादून पुलिस की बदली तस्वीर : देर रात ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों ने जीता दिल, मिला विशेष सम्मान

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


ड्यूटी के प्रति समर्पण: SSP दून ने बढ़ाया जवानों का मनोबल, RTO के प्रशंसा पत्र ने मचाया सकारात्मक शोर

देहरादून (ब्यूरो)। राजधानी की सड़कों पर देर रात ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के व्यवहार और तत्परता ने सिस्टम के बीच ही सम्मान की एक नई मिसाल पेश की है। मसूरी डायवर्जन पर तैनात पुलिस टीम की कर्तव्यनिष्ठा देखकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) खुद को रोक नहीं पाए और उनके सम्मान में सीधे कप्तान को पत्र लिख डाला।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) संदीप सैनी 11 अप्रैल की देर रात अपने परिवार के साथ घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि मसूरी डायवर्जन पर तैनात जवान न केवल पूरी ऊर्जा के साथ मुस्तैद थे, बल्कि आम जनता के साथ उनका व्यवहार भी बेहद शालीन और मुस्कान भरा था।

RTO ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल को भेजे पत्र में इस बात का विशेष जिक्र किया कि इतनी देर रात होने के बावजूद पुलिसकर्मियों के चेहरे पर थकान नहीं बल्कि सेवा का भाव था। उन्होंने कहा कि पुलिस की ऐसी संवेदनशीलता और विनम्र व्यवहार से आम जनता के बीच खाकी के प्रति विश्वास और भी ज्यादा मजबूत होता है।

एसएसपी देहरादून ने इस फीडबैक का तत्काल संज्ञान लिया और ड्यूटी पर तैनात पूरी टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। कप्तान ने स्पष्ट संदेश दिया कि जो जवान फील्ड में ईमानदारी और शालीनता से काम करेंगे, उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

एसएसपी डोभाल ने आरटीओ देहरादून को भी जवाबी पत्र भेजकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशंसा पत्र पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने में खाद-पानी का काम करते हैं और भरोसा दिलाया कि दून पुलिस 24 घंटे जनता की सुरक्षा के लिए सड़कों पर डटी हुई है।

इस विशेष कार्य के लिए एसएसपी ने उन चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है जिन्होंने रात के अंधेरे में अपनी चमक छोड़ी। पुरस्कृत होने वालों में उप-निरीक्षक दीपक द्विवेदी, हेड कांस्टेबल मनोज, हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद और कांस्टेबल अंकित पंत शामिल हैं।

देहरादून पुलिस के आला अधिकारियों ने अन्य जवानों से भी अपेक्षा की है कि वे इसी तरह शालीनता और शत-प्रतिशत योगदान के साथ ड्यूटी करें। पुलिस का मानना है कि ऐसे उदाहरण विभाग की सकारात्मक छवि को जनता के बीच नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।

The post देहरादून पुलिस की बदली तस्वीर : देर रात ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों ने जीता दिल, मिला विशेष सम्मान appeared first on Devbhumidarshan.

Related News

Leave a Comment