---Advertisement---

नौ साल हों या चार साल भाजपा राज में उत्तराखंड बेहाल : सूर्यकांत धस्माना

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे जश्न को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तराखंड की जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने वाली हरकत बताते हुए कहा कि चाहे इस सरकार के चार साल हों या पिछली सरकार के पांच साल इन नौ सालों में प्रदेश हर क्षेत्र में बदहाल हुआ और भाजपा की त्रिवेंद्र तीरथ व धामी वन व धामी टू सरकारों में लगातार पिछड़ता रहा और आज चाहे रोजगार का मोर्चा हो या शिक्षा का स्वास्थ्य सेवाओं की हालात हो या प्रदेश में आपदा प्रबंधन हर मोर्चे में सरकार फिसड्डी साबित हुई है और यह बात जनता को समझ नहीं आ रही कि भाजपाई जश्न क्यों मना रहे हैं और कैसे वे तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं।

श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश की बदहाली से त्रस्त जनता अब भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में किसी भी हाल में भाजपा की सरकार ना बने इसका संकल्प ले चुकी है। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आई हुई है।

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी से लेकर बीते दिनों प्रदेश की राजधानी में जिस प्रकार से आए दिन महिलाओं की हत्या कर उनको लाशों को बोरों में और बैग में भर कर सड़कों पर फेंका गया उससे पता चलता है कि देश के हिमालयी राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में उत्तराखंड पहले पायदान पर क्यों है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और सरकारी विभागों में भर्तियां बंद हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से पुलिस के दरोगाओं व सिपाहियों की भर्तियां बन्द हैं और राज्य में पुलिस फोर्स का टोटा पड़ा हुआ है जिसके कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो रखी है।

श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति व पिछड़े वर्ग के लोगों के आरक्षण को सरकार ठीक प्रकार से लागू नहीं कर पा रही और प्रदेश में कोटे की सीटों का बैकलॉग लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राइमरी सेकेंडरी व उच्च शिक्षा का बुरा हाल है और सरकारी स्कूल लगातार बंद हो रहे हैं और सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में पिछले आठ सालों से नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगे होने के कारण अनेक ऐसे महाविद्यालय बंद होने की कगार में खड़े हैं।

श्री धस्माना ने कहा कि इतने सारे ज्वलंत मुद्दों के बावजूद राज्य की सरकार व सत्ताधारी भाजपा केवल धार्मिक ध्रुवीकरण के मुद्दों पर काम कर रही है जो अत्यंत शर्मनाक व जन विरोधी है।

श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है और कांग्रेस आगामी चुनाव में प्रदेश में अपना परचम लहरा कर सरकार बनाएगी और प्रदेश की जनता की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कल्याणकारी कार्य करेगी।

The post नौ साल हों या चार साल भाजपा राज में उत्तराखंड बेहाल : सूर्यकांत धस्माना appeared first on Devpath.

Leave a Comment