---Advertisement---

जिलाधिकारी हो तो ऐसा !

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के जेई से कहा, हद में रहो, नहीं तो कर देंगे इलाज!

रामनगर/नैनीताल (ब्यूरो)। जिला विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रोहित बिष्ट को जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल ने सहायक अभियंता (ए ई) से दो टूक कहा कि कोई पुराने घर की मरम्मत कर रहा है, छोटा मकान बना रहा है, बनाने दीजिए। कोई एक दुकान बना रहा है, उसे भी कॉमर्शियल न माने।

जनता काफी त्रस्त है, उनके घाव पर मलहम लगाइए। कोई अपने घर की छत भी ठीक नहीं कर सकता क्या? लोगों के फोन नहीं उठाने की शिकायत पर जिलाधिकारी जी ने कहा कि जेई ने एक साल में ही इतनी गहरी जड़ें जमा ली। अपने अधीनस्थों से कहें कि वे हद में रहें। हद लांघेंगे तो इलाज कर देंगे।

कोई वैसी शिकायत मिली तो विजिलेंस से अपने हाथ से ट्रेप करवाऊंगा। जिलाधिकारी महोदय रामनगर में “जन जन की सरकार-जन जन के द्वार” कार्यक्रम में लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने ए ई से कहा कि जेई रोहित को साफ बता देना कि उसे नौकरी करना है या कारोबार‌।

The post जिलाधिकारी हो तो ऐसा ! appeared first on Devpath.

Related News

Leave a Comment