---Advertisement---

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देहरादून ने सरकारी स्कूलों में छेड़ी डिजिटल क्रांति : 168 स्कूलों में 884 स्मार्ट टीवी से सजेंगे कक्षाकक्ष

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाया है। ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के तहत जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुल 884 स्मार्ट टीवी स्थापित करने का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। 3.67 करोड़ रुपये की इस योजना से सरकारी स्कूल निजी संस्थानों के डिजिटल स्तर पर पहुंच जाएंगे।

जिला खनन न्यास से वित्त पोषित इस परियोजना का लक्ष्य हर कक्षा को इंटरएक्टिव शिक्षा से लैस करना है। 43 इंच और 55 इंच के स्मार्ट टीवी छोटे-बड़े कक्षाओं के अनुरूप लगाए जाएंगे, जिनके जरिए दीक्षा पोर्टल, पीएमई विद्या, ई-सामग्री और वर्चुअल क्लासेस का इस्तेमाल संभव होगा। इससे छात्रों की समझ गहरी होगी और पढ़ाई रोचक बनेगी।

इससे पहले 5 करोड़ सीएसआर फंड से सभी सरकारी स्कूलों को फर्नीचर से सुसज्जित किया जा चुका है। जैम पोर्टल पर ई-टेंडर से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें 12 फर्मों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी की अगुवाई वाली समिति ने सबसे कम दर वाली फर्म चुनी और आपूर्ति-स्थापना के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा, “यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मील का पत्थर है। हम ग्रामीण-शहरी स्कूलों के डिजिटल अंतर को मिटाने के लिए कटिबद्ध हैं।” जल्द ही सभी 6 विकासखंडों के स्कूल डिजिटल रूप से सशक्त हो जाएंगे, जो शिक्षा क्रांति की नई शुरुआत है।

The post मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देहरादून ने सरकारी स्कूलों में छेड़ी डिजिटल क्रांति : 168 स्कूलों में 884 स्मार्ट टीवी से सजेंगे कक्षाकक्ष appeared first on Devpath.

Leave a Comment