---Advertisement---

उत्तराखंड: हड्डियों तक को काट डाला, रात भर तड़पता रहा युवक, सुबह भाई ही ले गया अस्पताल

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


टिहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में बड़े भाई और भाभी ने युवक पर इतनी क्रूरता से हमला किया कि उसे अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े। घटना बालगंगा तहसील के लस्यालगांव की है, जहाँ 25 वर्षीय अंग्रेज सिंह पर चाकू और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए।

पारिवारिक कलह बनी वजह पुलिस के मुताबिक, अंग्रेज सिंह और उसका बड़ा भाई पूरब सिंह मुंबई में काम करते थे। गांव के घर में उनकी माँ और पूरब की पत्नी अंजली रहती थीं। पूरब और उसकी पत्नी अंजली के बीच चल रही अनबन को लेकर 20 दिसंबर की रात घर में भयानक झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी विवाद में पूरब और अंजली ने अंग्रेज सिंह के हाथों और गले पर जानलेवा हमला कर दिया।

देरी ने छीन लिए दोनों हाथ हमला इतना भीषण था कि युवक के हाथों की हड्डियां बाहर निकल आईं। वह रात से अगली दोपहर तक दर्द से तड़पता रहा, जिसके बाद खुद आरोपी भाई उसे बेलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया।

वहाँ से उसे श्रीनगर और फिर गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। एम्स के ट्रॉमा सर्जन डॉ. मधु उनियाल ने स्पष्ट किया कि मरीज को बहुत देर से लाया गया था, जिससे कोहनी के नीचे खून की सप्लाई रुक चुकी थी। यदि छह घंटे के भीतर उसे लाया जाता तो शायद हाथ बच सकते थे।

पुलिस की कार्रवाई श्रीनगर बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह रावत ने भी बताया कि युवक की एल्बो बाहर निकली हुई थी, एक हाथ को सेट किया गया लेकिन दूसरे की हालत बहुत खराब थी।

घनसाली थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने पुष्टि की है कि घायल अंग्रेज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने संक्रमण फैलने से रोकने और जान बचाने के लिए युवक के दोनों हाथ काट दिए हैं।

The post उत्तराखंड: हड्डियों तक को काट डाला, रात भर तड़पता रहा युवक, सुबह भाई ही ले गया अस्पताल appeared first on Devpath.

Leave a Comment