---Advertisement---

चमोली भालू हमला: सीएम धामी ने घायल छात्र को किया फोन, बंधाया ढांढस

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


चमोली के पोखरी में स्कूल परिसरों के पास हुए भालू के हमलों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए हमले में घायल छात्र से फोन पर सीधी बात की और उसका हालचाल जाना।

सीएम ने छात्र को ढांढस बंधाते हुए उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाली छात्राओं दिव्या और दीपिका से भी बातचीत की। इन दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए भालू के हमले के दौरान अन्य बच्चों की जान बचाई थी। सीएम ने छात्राओं की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उन्होंने जिस धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश सीएम धामी ने जिला प्रशासन और वन विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से गश्त बढ़ाने और स्कूलों, आंगनबाड़ियों व आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जाएं। अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने दोहराया कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

The post चमोली भालू हमला: सीएम धामी ने घायल छात्र को किया फोन, बंधाया ढांढस appeared first on Devpath.

Leave a Comment