---Advertisement---

The Family Man Season 3 Release Date : द फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट कन्फर्म, कल से प्राइम पर

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


The Family Man Season 3 Release Date : मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो की ये सीरीज पहले सीजन से ही दर्शकों की ऑल-टाइम फेवरेट बनी हुई है। अब जैसे ही तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है, फैंस रिलीज डेट और टाइम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बार पुरानी कास्ट के साथ-साथ कई नए चेहरे भी धमाल मचाने आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। तो चलिए, आपको भी बताते हैं कि मनोज बाजपेयी की ये धांसू सीरीज कब और कितने बजे आपकी स्क्रीन पर आएगी।

कब और किस टाइम होगी रिलीज?

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक है। अच्छी खबर ये है कि सीरीज कल यानी शुक्रवार 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। और हां, रिलीज का टाइम रहेगा रात ठीक 12 बजे (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम)! वीकेंड शुरू होते ही आप घर बैठे आराम से पूरी सीरीज बिंज कर सकते हो। पॉपकॉर्न तैयार रखो, रात भर नींद गायब होने वाली है।

इस बार कौन-कौन से सितारे मचाएंगे धमाल?

इस सीजन में मनोज बाजपेयी ‘फैमिली मैन’ से सीधे ‘वॉन्टेड मैन’ बन गए हैं। एक्शन और सस्पेंस दोगुना होने वाला है। पुरानी वाली मस्त जोड़ी मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी फिर लौट रही है। साथ ही नए सितारों की एंट्री से मजा और बढ़ गया है। जयदीप अहलावत और निमरत कौर बड़े रोल में नजर आएंगे। पुरानी कास्ट में प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा भी धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। कुल मिलाकर स्टारकास्ट इतनी जबरदस्त है कि देखते ही बनता है।

पहले दो सीजन भी थे सुपरहिट, अब तीसरा तोड़ देगा रिकॉर्ड।

अगर आपने अभी तक नहीं देखा तो पहले ‘द फैमिली मैन 1’ और ‘द फैमिली मैन 2’ प्राइम वीडियो पर जाकर फटाफट बिंज कर लो। दोनों सीजन में कास्ट लगभग वही रही, लेकिन हर बार कहानी नई और चौंकाने वाली थी।

इस बार तो श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी देश के साथ-साथ अपने परिवार की जान भी बचाते नजर आएंगे। एक्शन, इमोशन और जेके तलपड़े के साथ श्रीकांत की गजब की कॉमेडी फिर हंसाते-हंसाते पेट पकड़वा देगी। कुल मिलाकर धमाका पक्का है।

Leave a Comment