---Advertisement---

Acer से Lenovo तक, 20 हजार में मिल रहे हैं ये पावरफुल लैपटॉप

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Budget Laptops Under 20000 : अगर आपका बजट टाइट है लेकिन एक अच्छा लैपटॉप चाहिए, जो बेसिक कामों को आसानी से हैंडल कर ले, तो हम आपके लिए 20 हजार रुपये से शुरू होने वाली डील्स लेकर आए हैं। ये लैपटॉप न सिर्फ सस्ते हैं, बल्कि 14 इंच से 15 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आते हैं और प्रीमियम फीचर्स भी देते हैं। अगर आप हेवी गेमिंग या हैवी टास्क नहीं करते, तो Acer Aspire 3, ASUS Vivobook Go 15 जैसे ये मॉडल आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स।

Acer Aspire 3, Intel Core Celeron N4500 

ये एक बजट-फ्रेंडली और हल्का लैपटॉप है, जो ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑफिस वर्क और ब्राउजिंग जैसे बेसिक कामों के लिए आइडियल है। Acer Aspire 3 में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB SSD मिलता है। 30 फीसद की छूट पर ये सिर्फ 22,990 रुपये में उपलब्ध है। वजन महज 1.3 किलोग्राम है, तो कैरी करना बिल्कुल आसान। Acer Aspire 3 जैसे लैपटॉप कम बजट में रोजमर्रा के यूज के लिए कमाल करते हैं।

ASUS Chromebook CX1405 

अगर आप वेब ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो कॉल्स, डॉक्यूमेंट्स और Google Workspace पर काम करते हैं, तो ASUS Chromebook CX1405 एकदम सही चॉइस है। ये हल्का, तेज और स्टूडेंट-फ्रेंडली लैपटॉप Chrome OS पर चलता है। 11 फीसद छूट के साथ ये 24,990 रुपये में मिल रहा है। ASUS Chromebook CX1405 जैसे मॉडल क्लाउड बेस्ड कामों के लिए बेस्ट हैं, खासकर अगर आपका फोकस स्पीड और पोर्टेबिलिटी पर हो।

ASUS Vivobook Go 15 

रोजाना के काम जैसे ऑनलाइन क्लासेस, ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क और मीडिया स्ट्रीमिंग के लिए ASUS Vivobook Go 15 एक शानदार थिन एंड लाइट लैपटॉप है। इसमें Intel Celeron N4500 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD है। कीमत सिर्फ 24,990 रुपये रखी गई है। फुल HD डिस्प्ले की वजह से व्यूइंग एक्सपीरियंस जबरदस्त रहता है। ASUS Vivobook Go 15 जैसे लैपटॉप बजट में प्रीमियम फील देते हैं।

HP 14s, Intel Celeron N4500 Laptop 

स्टूडेंट्स, बेसिक ऑफिस यूजर्स और वर्क फ्रॉम होम वालों के लिए HP 14s एक बजट-फ्रेंडली विंडोज लैपटॉप है। Intel Celeron N4500 प्रोसेसर के साथ ये आसानी से डेली टास्क हैंडल करता है। कीमत 27,490 रुपये है। HP 14s जैसे मॉडल रिलायबल बिल्ड और सिम्पल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

Lenovo 15 (2025), AMD Ryzen 3 7320U Quad Core 

बिजनेस यूजर्स के लिए Lenovo 15 (2025) एक थिन एंड लाइट लैपटॉप है, जिसमें AMD Ryzen 7000 सीरीज का स्ट्रॉन्ग प्रोसेसर और Windows 11 Pro मिलता है। 72 फीसद की डीप डिस्काउंट पर ये 28,990 रुपये में आ गया है। Celeron या Pentium वाले लैपटॉप से कहीं ज्यादा फास्ट, ये मल्टीटास्किंग में कमाल करता है। Lenovo 15 (2025) जैसे मॉडल बजट में हाई परफॉर्मेंस देते हैं।

Lenovo V15 G2 IJL 15.6″ 

ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो वॉचिंग, ऑफिस वर्क, ब्राउजिंग और लाइट मल्टीटास्किंग के लिए Lenovo V15 G2 IJL 15.6 इंच का फुल HD लैपटॉप बेस्ट है। Intel Celeron N4500 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB SSD के साथ ये अमेजन पर 24,999 रुपये में उपलब्ध है। Lenovo V15 G2 IJL जैसे लैपटॉप सस्ते दाम में बड़ी स्क्रीन का मजा देते हैं।

Lenovo IdeaPad 1 Intel Core Celeron N4020 15″ 

स्टूडेंट्स, बेसिक ऑफिस यूजर्स और ऑनलाइन क्लासेस के लिए Lenovo IdeaPad 1 एक बजट थिन एंड लाइट लैपटॉप है। Intel Core Celeron N4020 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD मिलता है। 36 फीसद छूट पर ये 25,490 रुपये का है। Lenovo IdeaPad 1 जैसे मॉडल पोर्टेबल और अफोर्डेबल होने के साथ लॉन्ग बैटरी लाइफ देते हैं।

The post Acer से Lenovo तक, 20 हजार में मिल रहे हैं ये पावरफुल लैपटॉप appeared first on Devpath.

Leave a Comment