Dell Pro Plus : लैपटॉप की दुनिया का मशहूर ब्रांड Dell ने भारत में अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स की रेंज को बड़ा झटका देते हुए Dell Pro Plus Earbuds (EB525) को लॉन्च कर दिया है। ये Dell Pro Plus Earbuds (EB525) AI-पावर्ड नॉइज फिल्टरिंग और एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आए हैं, जो शोर वाली जगहों में भी क्रिस्टल क्लियर साउंड देते हैं।
पावरफुल ऑडियो के लिए इसमें 11.6 एमएम के बड़े ड्राइवर्स लगे हैं। सबसे खास बात – ये दुनिया के पहले ईयरबड्स हैं जो Microsoft Teams Open Office सर्टिफिकेशन पा चुके हैं।
यानी ट्रैवल करते हुए, रिमोट वर्क में या अचानक टीम मीटिंग में भी परफेक्ट ऑडियो क्वालिटी मिलेगी। Microsoft Teams और Zoom दोनों के लिए सर्टिफाइड ये Dell Pro Plus Earbuds (EB525) हाइब्रिड वर्क कल्चर में भरोसेमंद कम्युनिकेशन और आसान आईटी मैनेजमेंट का वादा करते हैं।
Dell Pro Plus Earbuds (EB525) की धांसू खासियतें
इन Dell Pro Plus Earbuds (EB525) में AI-पावर्ड नॉइज-कैंसिलिंग माइक्रोफोन है, जो 500 मिलियन से ज्यादा नॉइज सैंपल्स पर ट्रेन हुए न्यूरल नेटवर्क की मदद से आपकी आवाज को बैकग्राउंड शोर से अलग कर देता है। अपडेट्स Dell Display and Peripheral Manager (DDPM) के जरिए मिलते हैं। इसका एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) आसपास के शोर को ब्लॉक करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर एडवांस्ड ट्रांसपेरेंसी मोड से आप आसपास की आवाजें भी सुन सकते हैं।
कंफर्ट के लिए चार साइज के ईयरटिप्स (XS, S, M, L) दिए गए हैं और लाइटवेट डिजाइन की वजह से घंटों पहनने पर भी कान नहीं दुखते। Dell Audio मोबाइल ऐप से आप पर्सनलाइज्ड साउंड, इक्वलाइजर, प्रीसेट्स और ट्रांसपेरेंसी लेवल को अपनी मर्जी से सेट कर सकते हैं।
चार्जिंग केस बेहद छोटा और पोर्टेबल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो फुल चार्ज पर सिर्फ Dell Pro Plus Earbuds (EB525) 8 घंटे चलते हैं, जबकि केस के साथ कुल 33 घंटे की प्लेबैक टाइम मिलती है।
सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर 1 घंटे का म्यूजिक! ब्लूटूथ 5.3, मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी, 8 डिवाइस तक मल्टी-होस्ट पेयरिंग, Dell Pair से इंस्टेंट सेटअप और USB-C ऑडियो रिसीवर जैसे फीचर्स भी हैं। धूल-पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है – यानी ये Dell Pro Plus Earbuds (EB525) टिकाऊ भी हैं।
कीमत और उपलब्धता
भारत में बिजनेस यूजर्स के लिए Dell Pro Plus Earbuds (EB525) सिर्फ 18,699 रुपये में उपलब्ध हैं। फिलहाल सिर्फ ब्लैक कलर में लॉन्च हुए हैं।
The post Dell Pro Plus : AI नॉइज कैंसिलिंग और लंबी बैटरी लाइफ के साथ, कीमत भी बजट में appeared first on Devpath.





