November Smartphone Launches : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो रुकिए जरा! नवंबर महीना भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की बाढ़ लाने वाला है। OnePlus 15, OPPO Find X9 सीरीज, Lava Agni 4 5G, Realme GT8 Pro और iQOO 15 जैसे दमदार फोन्स लॉन्च होने वाले हैं। ये सभी स्मार्टफोन पावरफुल चिपसेट, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के साथ आ रहे हैं। आइए जानते हैं इनके लॉन्च डेट, फीचर्स और क्या खास है इनमें।
OnePlus 15: 13 नवंबर को मचाएगा तहलका
OnePlus 15 भारतीय बाजार में 13 नवंबर को लॉन्च होगा और उसी दिन शाम 8 बजे से बिक्री शुरू हो जाएगी। Amazon पर OnePlus 15 की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके धांसू फीचर्स बता दिए हैं। OnePlus 15 में दुनिया का सबसे तेज Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। ]ये फोन फुल वॉटरप्रूफ होगा और 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा।
OnePlus 15 में 7300mAh की बड़ी बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप होगा। सबसे खास बात, कंपनी डिस्प्ले पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है। OnePlus 15 खरीदने वालों के लिए ये जबरदस्त डील है!
OPPO Find X9 Series: दो मॉडल, एक से बढ़कर एक
OPPO Find X9 सीरीज 18 नवंबर को भारत में धूम मचाने आएगी। Amazon और Flipkart दोनों पर OPPO Find X9 की माइक्रोसाइट लाइव है। इस सीरीज में OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro दो मॉडल होंगे। OPPO Find X9 में 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, OPPO Find X9 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 74,999 रुपये में आएगा। OPPO Find X9 प्रीमियम लुक और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बो है!
Lava Agni 4 5G: देसी पावरहाउस
Lava Agni 4 5G 20 नवंबर को भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा। Amazon पर Lava Agni 4 5G की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है और कंपनी ने फीचर्स का खुलासा कर दिया है। Lava Agni 4 5G में Dimensity 8350 चिपसेट, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। Lava Agni 4 5G दो कलर ऑप्शन – लूनर मिस्ट और फैंटम ब्लैक में उपलब्ध होगा। Lava Agni 4 5G बजट में हाई परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा!
Realme GT8 Pro: दुनिया का पहला स्विच डिजाइन फोन
Realme GT8 Pro भी 20 नवंबर को लॉन्च होगा। Flipkart पर Realme GT8 Pro की माइक्रोसाइट लाइव है और कुछ फीचर्स लीक हो चुके हैं। Realme GT8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिप + Hyper Vision AI चिप मिलेगी। Realme GT8 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी होगी। सबसे यूनिक फीचर – ये दुनिया का पहला फोन होगा जिसमें स्विच डिजाइन मिलेगा, यानी यूजर्स कैमरा मॉड्यूल का लुक कभी भी बदल सकेंगे। Realme GT8 Pro गेमिंग और स्टाइल का धमाका करेगा!
iQOO 15: ग्लोइंग कैमरा और अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले
iQOO 15 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। Amazon पर iQOO 15 की माइक्रोसाइट लाइव है और फीचर्स सामने आ गए हैं। iQOO 15 में चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें चमकने वाली लाइट्स लगी होंगी। iQOO 15 में Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले, 2600 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट मिलेगा। iQOO 15 Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7000mAh बैटरी के साथ आएगा। iQOO 15 गेमर्स और फोटोग्राफी लवर्स के लिए परफेक्ट है।
The post November Smartphone Launches : नवंबर में लॉन्च होंगे OnePlus, Oppo, iQOO के नए स्मार्टफोन्स, देखिये पूरी लिस्ट appeared first on Devpath.





