Airtel Truly Unlimited Plan : Airtel users के लिए बड़ी बुरी खबर आई है। कंपनी ने अपना सबसे सस्ता unlimited prepaid plan हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अब unlimited calling वाला सबसे सस्ता recharge करने के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दरअसल, Airtel ने 189 रुपये का plan बंद किया है, जो कुछ समय पहले तक prepaid users के लिए सबसे सस्ता truly unlimited plan था।
अब Airtel का 199 रुपये का plan entry level truly unlimited plan बन गया है। ये कोई नया plan नहीं है, बल्कि पहले से ही कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद है। चलिए जानते हैं 199 रुपये के plan में ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा…
Airtel का 199 रुपये का Truly Unlimited Plan
Airtel का 199 रुपये का prepaid plan 28 दिनों की validity के साथ आता है। इस plan में ग्राहकों को unlimited voice calls के साथ daily 100 SMS और daily 2GB data मिलता है, यानी पूरे validity period में 56GB data मिलेगा। Daily data quota समाप्त हो जाने के बाद extra data के लिए 50 पैसे प्रति MB की दर से charge देना होगा।
इसके अलावा, daily SMS limit समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति local SMS और 1.5 रुपये प्रति STD SMS charge देना होगा। Additional benefits के तौर पर plan में free hellotunes (हर 30 दिन में कोई भी एक tune मुफ्त में set करें) और 12 महीनों के लिए 17,000 रुपये कीमत का Perplexity Pro AI subscription शामिल है। Prepaid users के लिए अगला truly unlimited plan 219 रुपये का है। Airtel का ये 199 रुपये वाला truly unlimited plan अब entry level option बन चुका है, जो users को ज्यादा data और benefits देता है।
Airtel ने बंद किया 189 रुपये का Plan
Airtel ने 189 रुपये का plan अब हमेशा के लिए बंद कर दिया है। ये अब recharge के लिए उपलब्ध नहीं है और ऐसा लगता है कि इसे phase-wise तरीके से बंद कर दिया गया है। इस वजह से 199 रुपये वाला plan नया entry-level tariff बन गया है। ये plan खासतौर पर उन users के लिए था, जिनकी priority calling थी। Airtel का 189 रुपये वाला plan पहले truly unlimited plan की कैटेगरी में सबसे सस्ता था, लेकिन अब users को Airtel के 199 रुपये वाले truly unlimited plan की ओर जाना होगा।
बता दें कि 189 रुपये का Airtel plan 21 दिनों की validity के साथ आता था और इसमें ग्राहकों को unlimited calls के साथ पूरे 21 दिनों के लिए केवल 1GB data और कुल 300 SMS मिलते थे। जैसे कि हमने बताया, ये plan उन लोगों के लिए था, जिन्हें data और SMS की नहीं, बल्कि केवल calling की जरूरत थी। Airtel का ये कदम users के लिए महंगा साबित होगा, क्योंकि अब truly unlimited plan के लिए कम से कम 199 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
The post Airtel Truly Unlimited Plan : Airtel यूजर्स को झटका, अब इस प्लान के लिए देने होंगे ज़्यादा पैसे appeared first on Devpath.





