---Advertisement---

SanDisk ने लॉन्च की दुनिया की सबसे छोटी USB-C फ्लैश ड्राइव, जानिए कीमत और फीचर्स

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


SanDisk Extreme Fit USB-C : लोकप्रिय स्टोरेज सॉल्यूशंस ब्रैंड SanDisk ने कमाल कर दिया है। कंपनी ने दुनिया की सबसे छोटी USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च कर दी है। नई SanDisk Extreme Fit USB-C फ्लैश ड्राइव उन यूजर्स के लिए बनी है, जो ढेर सारा स्टोरेज चाहते हैं लेकिन बड़े साइज के ड्राइव कैरी करने का झंझट नहीं।

सबसे खास बात? यह USB टाइप-C पोर्ट वाली है, तो लैपटॉप के अलावा टैबलेट और स्मार्टफोन्स जैसे दूसरे डिवाइसेज के साथ आसानी से यूज हो जाएगी। SanDisk Extreme Fit USB-C फ्लैश ड्राइव जैसी छोटी डिवाइस अब आपकी जेब में फिट हो जाएगी, बिना जगह घेरे।

केवल 3 ग्राम वजन में ढेर सारा डाटा

SanDisk Extreme Fit USB-C फ्लैश ड्राइव को कंपनी ने बेहद कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया है। इसका साइज है महज 18.50×15.70×13.60mm। और वजन? बस 3 ग्राम! इतना हल्का कि जब आप इसे किसी डिवाइस में प्लग करेंगे, तो लगेगा ही नहीं कि कुछ अतिरिक्त चिपका हुआ है।

SanDisk ने साफ कहा है कि यह डिवाइस MacBook Air, MacBook Pro और USB-C वाले iPad मॉडल्स के लिए परफेक्ट साथी है। SanDisk Extreme Fit USB-C फ्लैश ड्राइव की यह खूबी इसे ट्रैवलर्स और डेली यूजर्स का फेवरेट बना देगी।

परफॉर्मेंस के मामले में सबसे दमदार

परफॉर्मेंस में SanDisk Extreme Fit USB-C फ्लैश ड्राइव कोई कसर नहीं छोड़ती। इसमें 400MB/s तक की रफ्तार से डाटा ट्रांसफर होता है। USB 3.2 Gen 1 टेक्नोलॉजी वाली यह फ्लैश ड्राइव अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस देती है – 128GB से शुरू होकर 1TB तक। अपनी जरूरत के मुताबिक चुन लीजिए। साथ ही, यह Windows 10 या उसके बाद के वर्जन, macOS 12 या उसके बाद, और iPadOS 15 या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है।

SanDisk Extreme Fit USB-C फ्लैश ड्राइव के साथ Memory Zone ऐप का भी सपोर्ट मिलता है, जो Windows और macOS पर चलता है। इस ऐप से फाइल्स मैनेज करना, बैकअप लेना और स्पेस फ्री करना बेहद आसान हो जाता है।

सभी मॉडल्स पर 5 साल की लिमिटेड वारंटी भी दी जा रही है। कीमत की बात करें तो 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट 120 डॉलर (करीब 10,600 रुपये) में मिलेगा। SanDisk Extreme Fit USB-C जैसी इनोवेटिव USB-C फ्लैश ड्राइव से अब स्टोरेज की कोई टेंशन नहीं।

The post SanDisk ने लॉन्च की दुनिया की सबसे छोटी USB-C फ्लैश ड्राइव, जानिए कीमत और फीचर्स appeared first on Devpath.

Leave a Comment