---Advertisement---

देवभूमि की धरती पर मानवता का पैगाम : कांग्रेस नेता सुरेंद्र रावत ने किडनी पीड़ित प्रमोद का थामा हाथ

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देवप्रयाग (ब्यूरो)। उत्तराखंड के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंजाकोट में चार साल से किडनी की जंग लड़ रहे प्रमोद सिंह (पुत्र स्व. राम सिंह) के चेहरे पर आज मुस्कान लौट आई। पीसीसी सदस्य व पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने अपने निजी कोष से 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में हरसंभव मदद का वादा किया। प्रमोद का परिवार लंबे समय से इलाज के खर्च से जूझ रहा था, लेकिन अब यह सहायता उनके लिए नई उम्मीद बनी है।

प्रमोद सिंह ने भावुक होकर कहा, “चार साल की लंबी बीमारी ने हमें तोड़ने की पूरी कोशिश की। सरकारी योजनाओं के चक्कर काटे, लेकिन कहीं दरवाजा न खुला। सुरेंद्र जी ने न सिर्फ पैसे दिए, बल्कि मानवता का अनमोल उपहार दिया। वे देवप्रयाग के सच्चे सेवक हैं।” प्रमोद की पत्नी ने भी आभार जताते हुए बताया कि वे हर महीने हजारों रुपये दवाओं पर उड़ा रहे थे, और अब डायलिसिस का खर्च उठाना आसान होगा।

इस सहायता वितरण के दौरान सुरेंद्र सिंह रावत ने भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “देवप्रयाग जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आज भी स्वास्थ्य सेवाएं नाममात्र की हैं। सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे, सीटी स्कैन या डायलिसिस जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं, जिससे मरीज ऋषिकेश या देहरादून की ओर रुख करते हैं। एम्बुलेंस की कमी तो आपातकाल में मौत का पैगाम बन जाती है। यह सरकार की लापरवाही का नंगा चेहरा है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रताप भंडारी ने भी समर्थन देते हुए कहा, “यह सिर्फ एक मरीज की कहानी नहीं, पूरे क्षेत्र का दर्द है। पर्यटन नगरी देवप्रयाग में स्वास्थ्य सुविधाओं की यह बदहाली नीतिगत विफलता को उजागर करती है। सरकार को जागना होगा।”

रावत ने चेतावनी भरी आह्वान किया, “यदि शीघ्र अस्पतालों में आधुनिक उपकरण व स्टाफ नहीं बढ़ाया गया, तो हम क्षेत्रवासियों संग सड़क पर उतरेंगे। देवभूमि के लोगों का स्वास्थ्य हमारा संकल्प है।”

The post देवभूमि की धरती पर मानवता का पैगाम : कांग्रेस नेता सुरेंद्र रावत ने किडनी पीड़ित प्रमोद का थामा हाथ appeared first on Devpath.

Leave a Comment