---Advertisement---

हुडदंग फ्री होली : देहरादून पुलिस ने अराजक तत्वों पर कसा शिकंजा, शांति से मनाएं रंगों का त्योहार

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून : रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए देहरादून पुलिस ने कमर कस ली है। त्योहार की आड़ में हुडदंग मचाने वालों को सीधे जेल भेजने की कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस ने संभावित अराजक तत्वों की सूची तैयार कर ली है और उनके खिलाफ पहले ही निवारक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिछले वर्षों के विवादों का विश्लेषण कर पुलिस ने उन सभी लोगों को चिह्नित किया है जो शांति भंग कर सकते हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं, जहां सर्वधर्मीय संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी अराजकता की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसएसपी देहरादून ने बताया, “होली उल्लास का पर्व है, लेकिन किसी की खुशी किसी की परेशानी न बने। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा : सुरक्षा को लेकर जनपद को 3 सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुपर जोन पर अपर पुलिस अधीक्षक, जोन पर क्षेत्राधिकारी, सेक्टर पर थाना प्रभारी और सब-सेक्टर पर उपनिरीक्षक तैनात हैं। मोबाइल पार्टियां और स्टेटिक फोर्स लगातार गश्त कर रही हैं, जबकि संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है। पीसीआर वाहन हर थाना क्षेत्र में तैनात हैं, जो किसी भी घटना पर फटाफट पहुंचेंगे।

सोशल मीडिया पर भी 24×7 नजर रखी जा रही है। भ्रामक पोस्ट या वैमनस्य फैलाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। होलिका दहन के आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय जगहों पर ही कार्यक्रम करें और कोई नई परंपरा शुरू न करें।

पुलिस की अपील : देहरादून पुलिस ने जनता से कहा, “परिवार के साथ हर्षोल्लास से होली मनाएं, लेकिन पड़ोसियों को असुविधा न दें। हुडदंग करने वालों पर नजर है, शांति भंग करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।” शहरवासी उत्साहित हैं और पुलिस के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

The post हुडदंग फ्री होली : देहरादून पुलिस ने अराजक तत्वों पर कसा शिकंजा, शांति से मनाएं रंगों का त्योहार appeared first on Devpath.

Related News

Leave a Comment