---Advertisement---

दून यूनिवर्सिटी रोड पर चेन स्नैचिंग : नशेड़ी बदमाश गिरफ्तार, चेन और बाइक बरामद

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून (ब्यूरो)। एसएसपी कमल कुमार की सख्ती का असर फिर दिखा। स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस ने जोरदार प्रहार करते हुए वृद्ध महिला से चेन छीनने वाले अभियुक्त को महज दो दिन में दबोच लिया। थाना नेहरू कॉलोनी की टीम ने अभियुक्त शादाब अली (25 वर्ष) को मोथरोवाला पुल के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में लूटी गई सोने की चेन और प्रयुक्त मोटरसाइकिल (यूके07यू 1389) बरामद हो गई।

दिनांक 2 फरवरी को वृद्ध महिला मालमती राणा (पत्नी स्व. चंद्र सिंह राणा, अनिकेत विहार, दून यूनिवर्सिटी रोड) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शिवम डेरी के पास अज्ञात बाइक सवार ने उनकी गले की चेन छीन ली। इस पर मुकदमा (42/26, धारा 304(2) बीएनएस) दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालीं, मुखबिर सक्रिय किए और पुराने स्नैचर्स की पड़ताल की।

पूछताछ में शादाब ने कबूल किया कि नशे की लत के चलते उसने साथी के साथ यह वारदात की। वह चेन बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे पकड़ लिया। शादाब का आपराधिक इतिहास लंबा है—वह 2019 में थाना नेहरू कॉलोनी के मुकदमे (75/19, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट) में जेल जा चुका है। उसके साथी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में उनि. प्रवीण पंडीर (चौकी प्रभारी बाईपास), हेका विद्यासागर, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, बृजमोहन रावत, विनोद बचकोटी, संदीप छाबड़ी और अर्जुन कुमार शामिल रहे। एसएसपी ने टीम को बधाई दी और स्ट्रीट क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी दोहराई।

The post दून यूनिवर्सिटी रोड पर चेन स्नैचिंग : नशेड़ी बदमाश गिरफ्तार, चेन और बाइक बरामद appeared first on Devpath.

Leave a Comment