Vivo X300 Series : अगर आप भी वो स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो DSLR की तरह धांसू फोटो खींचे, तो Vivo X300 Series आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस सीरीज में दो तगड़े फोन आएंगे – Vivo X300 और Vivo X300 Pro। दोनों फोन अगले महीने यानी दिसंबर में भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं और कंपनी ने इनकी लॉन्च डेट भी ऑफिशियली बता दी है।
दोनों में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और खास बात ये कि भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर वेरिएंट भी लॉन्च होगा। तो आखिर कब आ रहे हैं ये फोन? चलिए पूरी डिटेल जान लेते हैं…
2 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे Vivo X300 और Vivo X300 Pro
हाँ बिल्कुल सही सुन रहे हैं! Vivo X300 Series को भारत में 2 दिसंबर 2025 को दोपहर ठीक 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। अभी तक कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि ग्रैंड लॉन्च इवेंट होगा या सॉफ्ट लॉन्च, लेकिन फोन तो आने हैं।
कंपनी ने Vivo X300 Series के लिए एक खास टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसमें Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर लेंस मिलेगा, जो बिना इमेज क्वालिटी गिराए एक्सटेंडेड ऑप्टिकल जूम देगा। ये किट कैमरा ऐप के डेडिकेटेड टेलीकन्वर्टर मोड के साथ काम करेगी और NFC की मदद से लेंस अपने आप डिटेक्ट हो जाएगा।
Vivo X300 Series में मिलेगा तगड़ा परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप
भारत में Vivo X300 Series 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आएगी, जिसमें Pro Imaging VS1 चिप और V3+ इमेजिंग चिप भी होगी। दोनों फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलेंगे। मतलब स्पीड और मल्टीटास्किंग में कोई शिकायत नहीं।
अब बात करते हैं कैमरे की – यही तो इन फोन्स का असली जलवा है। Vivo X300 Pro में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें:
- 50MP (f/1.57) Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर
- 50MP (f/2.0) Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 200MP (f/2.67) HPB APO टेलीफोटो कैमरा
- सेल्फी के लिए 50MP (f/2.0) Samsung JN1 फ्रंट कैमरा मिलेगा।
- वहीं स्टैंडर्ड Vivo X300 में भी कमाल का कैमरा सेटअप है:
- 200MP (f/1.68) HPB मेन कैमरा OIS के साथ
- 50MP (f/2.57) Sony LYT-602 टेलीफोटो कैमरा OIS के साथ
- 50MP (f/2.0) Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- सेल्फी के लिए 50MP Samsung JN1 फ्रंट कैमरा
तो कुल मिलाकर अगर आप कैमरा लवर हैं और DSLR जैसी फोटोग्राफी फोन से चाहते हैं, तो Vivo X300 Series और खासकर Vivo X300 Pro को बिल्कुल मिस मत करना।
The post Vivo X300 Series 2 दिसंबर को होगी लॉन्च, मिलेगा 200MP का धांसू कैमरा appeared first on Devpath.





