---Advertisement---

Amazfit T Rex 3 Pro : 25 दिन बैटरी बैकअप वाली Amazfit स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Amazfit T Rex 3 Pro : अमेजफिट ने अपनी नई फ्लैगशिप रगेड स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की इस वॉच का नाम Amazfit T-Rex 3 Pro है। वॉच की एंट्री अभी यूरोप में हुई है। इसकी कीमत 399.90 यूरो (करीब 41,300 रुपये) है। कंपनी की यह नई वॉच कई जबर्दस्त फीचर से लैस है। इसमें कंपनी सुपर स्ट्रॉंग बैटरी लाइफ दे रही है।

सिंगल चार्ज पर यह बैटरी 25 दिन तक चल जाती है। इसमें बिल्ट-इन फ्लैशलाइट भी दी गई है। वॉच दो वेरिएंट- 44mm और 48mm में आती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस Amazfit T-Rex 3 Pro वॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की यह हाई-एंड नई Amazfit T-Rex 3 Pro वॉच 44mm और 48mm वेरिएंट में आती है। 44mm वाले वेरिएंट में कंपनी 1.32 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। वहीं, 48mm वाले वेरिएंट में 1.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। वॉच की स्क्रीन 3000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है।

डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इसमें सफायर ग्लास ऑफर कर रही है। वॉच की साइज के हिसाब बैटरी का साइज भी अलग है। 44mm की साइज वाली Amazfit T-Rex 3 Pro वॉच में कंपनी 640mAh की बैटरी ऑफर कर रही है। यह सिंगल चार्ज पर 19 दिन तक चल जाती है।

वहीं, 48mm वाली Amazfit T-Rex 3 Pro वॉच में 700mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 25 दिन तक चल जाती है। वॉच टाइटेनियम अलॉय बेजल्स और बटन्स के साथ आती है। कंपनी इस Amazfit T-Rex 3 Pro वॉच में बिल्ट-इन फ्लैश लाइट भी ऑफर कर रही है। इसे रेग्युलर फ्लैशलाइट के अलावा SOS सिग्नल भेजने के लिए भी यूज किया जा सकता है।

ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिए गए हैं। वॉच में 180 स्पोर्ट्स मोड के साथ अमेजफिट की नई BioCharge Energy टेक्नोलॉजी भी दी गई है। Amazfit T-Rex 3 Pro वॉच में आपको 6 सैटेलाइट सिस्टम से जीपीएस ट्रैकिंग, ऐप इंटीग्रेशन और कई हेल्थ फीचर भी मिलेंगे।

The post Amazfit T Rex 3 Pro : 25 दिन बैटरी बैकअप वाली Amazfit स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स appeared first on Devpath.

Leave a Comment