देश में चल रही परिवर्तन की लहर : जोत सिंह गुनसोला

नई टिहरी (एजेंसी)। टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने सीमांत घनसाली विधानसभा के नगर पंचायत घनसाली, चमियाला और बूढ़ा केदार में जनसंपर्क किया। घनसाली पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गुरुवार को घनसाली में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला बीजेपी सरकार और टिहरी राजशाही पर जमकर बरसे। उन्होंने माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिहरी के विकास का सबसे बड़ा अवरोधक बताया।

उन्होंने कहा कि देश में इस समय परिवर्तन की लहर चल रही है। लोग भाजपा सरकार के 10 वर्षों के कुशासन व तानाशाही से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि, देश पूर्ण रूप से तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। अगर इस बार देश की जनता चूक गई तो उन्हें भविष्य में पछताना पड़ेगा। कहा कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा इस बार बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगी।

आरोप लगाया कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने व प्रलोभन देकर भाजपा में शामिल कराने का काम कर रही है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, धनी लाल शाह, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जसवीर सिंह नेगी, पूर्व जिपंस दिनेश लाल, डॉ. प्रकाश चंद, शशांक जोशी, लखन रावत, हरीश रावत, राकेश बिष्ट, आशा रावत, जिला महिला अध्यक्ष कांग्रेस ममता उनियाल, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीना शाह, जिला उपाध्यक्ष ममता पंवार, शोभा बडोनी, मुन्नी देवी, शशि असवाल, मनीषा पंवार, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी रावत, अन्नु देवी, सपना, प्रतिमा, रुकमणी, गुड्डी असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.