Crime News : गर्भवती प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी का झांसा दे दुष्कर्म का केस कराया

देहरादून (एजेंसी)। चार महीने की गर्भवती युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर शादी को कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। उल्टा वह पीड़िता के साथ गाली गलौच कर रहा है। वसंत विहार थाने में क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर दी।

बताया कि वह अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह चंदेल निवासी बडवा, सोरना डोभरी विकासनगर को पिछले करीब पांच वर्षों से जानती है। दोनों में दोस्ती हुई तो आरोपी ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया। आरोप है कि इसके बाद 2021 से वह लगातार पीड़िता के कमरे पर जाकर वहां शारीरिक संबंध बनाता रहा। आखिरी बार पीड़िता से वह बीते दिसंबर महीने में मिला था।

इस दौरान भी दोनों में शारीरिक संबंध बने। पीड़िता को कुछ दिन पहले पता लगा कि वह गर्भवती हो गई है। उसने आरोपी अनिल कुमार ने शादी को कहा। आरोप है कि इस दौरान अनिल शादी से मुकर गया। उल्टा पीड़िता को बुरा भला कहने लगा। तब पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अनिल के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.