संपूर्ण विश्व में रामनाम की गूंज, भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर: स्वामी रामभजन वन महाराज

हरिद्वार। शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट हरिद्वार एवं शिवोपासना संस्थान डरबन साउथ अफ्रीका के संस्थापक स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में राम नाम की गूंज है। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के उपरांत पूरे विश्व में भारत की धाक बढ़ी है। भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है।

श्रीतपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के अंतराष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज के दक्षिण अफ्रीका से हरिद्वार पहुंचने पर अखाड़े के संतों एवं पूर्वांचल उत्थान संस्था के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। स्वामी रामभजन वन महाराज ने बताया कि भारत यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के साथ आयोजनों में भाग लेंगे। इसके साथ ही वें अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम का दर्शन करेंगे।

शिवशक्ति कुटी, कनखल के महंत स्वामी शिववन महाराज के सानिध्य में अखाड़े के संतों स्वामी रामभजन वन महाराज का स्वागत किया। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय महासचिव बीएन राय एवं सुनील सिंह ने स्वामी रामभजन वन महाराज को सरस्वती पूजा एवं जून में आयोजित श्रीमद् बाल्मीकिय रामकथा में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा।‌

स्वामी रामभजन वन महाराज का स्वागत करते वाले संतों में श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी आलोक गिरी महाराज, महंत गंगा गिरी महाराज, महंत नरेश गिरी महाराज, महंत राकेश गिरी महाराज, स्वामी रघुवन, स्वामी उमेश वन, स्वामी मधुरवन, स्वामी अखिलेश वन, स्वामी विन्धयाचल, महंत राम रतन पुरी महाराज, स्वामी रमन भारती, स्वामी रामशरण वन, स्वामी नितेश वन, स्वामी अरूण वन, स्वामी घनश्याम वन सहित अन्य गणमान्य संत महंत वन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.