सरकारी मशीनरी के दुरपयोग में अव्वल धामी: संघर्ष समिति

पौड़ी: बीते शनिवार को मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे को लेकर संघर्ष समिति ने नाराजगी जाहिर की है सोमवार को संघर्ष समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संघर्ष समिति के संयोजक नमन आंदोलन ने बताया कि राज्य गठन के बाद से ही अभी तक के सभी मुख्यमंत्री में ऐसा कोई भी मुख्यमंत्री नहीं था जिसने भीड़ जुटाना के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया हो लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी रिकार्ड तोड़कर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ नया कीर्तिमान बनाया है।।

समिति के संयोजक ने कहा कि पूरे पौड़ी शहर के साथ विधानसभा को मुख्यमंत्री से उम्मीदें थीं की मुख्यमंत्री विकास की घोषणाएं करेंगे और जनसमस्याओं का समाधान लेकिन इसके उल्ट मुख्यमंत्री ने तो आम जनता के साथ सामाजिक संगठनों से मिलना भी मुनासिब नहीं समझा।।
नमन ने कहा कि ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे जिनके संवाद के बीच जनता नदारद दिखी ऐसे आयोजनों को सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी के तौर पर देखा जा सकता है।।

चंदोला ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम जनता के लिए निराशाजनक रहा भविष्य की उम्मीदों को समझाएं पौड़ी के विकास की किसी भी योजना पर ना ही बात की गई ना ही कोई प्रस्ताव रखा गया आज से पहले ऐसा न कभी हुआ और जिस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है यह पौड़ी के लिए कहीं से भी शुभ संकेत नहीं हैं। मुख्यमंत्री को इतना खौफ था कि अपने आसपास भी किसी फरियादी या सामाजिक संगठन को पहुंचने नहीं दिया गया ना ही शहर के विकास को लेकर और जन समस्याओं के समाधान को लेकर कोई बात रखी गई।।

संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा की सरकार को अपने कार्यशैली में बदलाव लाना होगा वहीं जन समस्याओं का समाधान न होने पर चंदोला ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर पूरा पौड़ी अब एकजुट हो रहा है और अगर जल्द जन समस्याओं का समाधान ना किया गया तो पौड़ी एक बार फिर से आंदोलन होती साफ़ दिखाई देगी। संघर्ष समिति के संयोजक ने जिला प्रशासन को भी आधे हाथों लिया और कहा कि जिला प्रशासन जितना आतुर मुख्यमंत्री की रैली करने में दिखा उतना आहट शहर की समस्याओं का समाधान करने में दिखाई देता

तो आज शहर की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता था लेकिन इसके उलट जिला प्रशासन सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री की रैली और मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने में लग रहा वही इन सभी चीजों से पौड़ी के हाथ ना कुछ लगा और ना ही लगने की उम्मीद है। चंदोला ने जिला प्रशासन को अपने कार्यशैली सुधारने की नसीहत दी और कहा कि जिला प्रशासन का ऐसा ही रवैया रहा तो आगे आने वाले समय में जिला प्रशासन और राज्य सरकार दोनों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.