क्राइम : संपत्ति हड़पने के लिए सगी बहन को मृत किया घोषित

देहरादून (एजेंसी)। दून में संपत्ति हड़पने के लिए दो भाईयों ने अपनी बहन को मृत घोषित कर दिया। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान के अनुसार विशाल थापा निवासी लच्छीवाला ने तहरीर दी कि उनकी माता शीला थापा जाखन देहरादून में अपने पिता की नौ व्यसायिक दुकानों में सह-स्वामिनी हैं।

आरोप है कि उनके मामा जगत थापा और महेश थापा ने मार्च 2006 में कूटरचित वसीयत तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर, विक्रयपत्र और शपथपत्रों के आधार पर संपत्ति विक्रय कर दी। इसके लिए उनकी माता शीला थापा को मृत दर्शाया गया, जबकि वो अभी भी जीवित हैं।

आरोप है कि महेश थापा द्वारा वसीयत की कूटरचना कर दिसंबर 2020 में उसे नगर निगम अभिलेखों में नामांतरण कराया गया। फर्जी वसीयत में अवैध लाभ प्राप्त करने और अन्य सह-स्वामी के हिस्सों को हड़पने की नियत से उनकी माता शीला थापा को जून 1977 में मृत होना दर्शाया गया है।

चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.