उत्तराखंड सरकार ने आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक कार्य किएः चण्डी प्रसाद भट्ट

चमोली (प्रदीप लखेड़ा): आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आज सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट प्रेस को संबोधित किया। साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, थराली विधानसभा के विधायक भोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधानसभा के विधायक अनिल नौटियाल, लोकसभा चुनाव विस्तारक योजना के प्रदेश सहसंयोजक ऋषि कंडवाल, लोकसभा चुनाव बदरीनाथ विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी बिनोद नेगी,विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के विधानसभा के संयोजक गजेन्द्र रावत उपस्थित रहे।

प्रेस को संबोधित करते हुए है चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इन दो वर्षो में सरकार ने राज्य में हर क्षेत्र में कार्य किया है शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, खेल, राज्य के आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य हित में कठोर निर्णय लिए हैं जिसमें समान नागरिक संहिता, दंगा निरोधक कानून, नकल विरोधी अध्यादेश शामिल है। राज्य सरकार ने सरकारी भूमि मे अवैध कब्जे को हटाकर कई हैक्टियर भूमि कब्जा मुक्त किया। राज्य सरकार ने महिलाओं के हित में 30% क्षैतिज आरक्षण का फैसला लेकर महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाया।

वहीं राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को 10 % क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि राज्य के हर जरूरतमंद नागरिक समय पर इलाज हो उसके लिऐ आयुष्मान योजना लाकर 5 लाख तक का इलाज राज्य सरकार ने मुफ्त सुविधा दी है। राज्य सरकार ने देश विदेश के के उद्योगों को उत्तराखंड में निमंत्रण दिया जिसके परिणाम स्वरूप 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य न हर क्षैत्र में बेहतरीन कार्य किया है। आज हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में सुमार हुआ है। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा,राकेश जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता तारेंद्र थपलियाल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.