चुनावों में मुद्दे हारे, खैरात जीती : करन माहरा

देहरादून (एजेंसी)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चार राज्यों के चुनाव नतीजों को निराशाजनक बताया। कहा कि इन चुनावों में असल मुद्दे हार गए, जबकि खैरात जीत गई है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। इसे लोकतंत्र के लिए भी खतरा बताया।

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता भाजपा के झांसे में आकर फंस गई है। चुनाव आचार संहिता के बीच खातों में दो हजार रुपये डाले गए। बहनों के खाते में पैसे डाले गए। चुनाव आयोग आंखे बंद कर बैठा रहा। दूसरी ओर तेलंगाना में डीजीपी को निलंबित करने में जरूर तेजी दिखाई गई। कहा कि जनता भाजपा के झांसे में फंस गई है।

सवाल किया कि जब भाजपा राजस्थान, मध्य प्रदेश में 450 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर दे सकती है, तो भाजपा को पांच सांसद देने वाले उत्तराखंड में क्यों सिलेंडर सस्ता नहीं मिल सकता। कहा कि चुनाव में किसानों के मुद्दे, मणिपुर में महिलाओं के साथ हुआ चीरहरण, महिला खिलाड़ियों के अपमान जैसे मुद्दे गौण हो गए। कहा कि चार राज्यों में भले ही भाजपा तीन राज्य में चुनाव जीती है, लेकिन चारों राज्य में सबसे अधिक वोट कांग्रेस को मिले हैं। भाजपा को जहां चार राज्यों में कुल 4.81 करोड़ वोट मिले हैं।

वहीं कांग्रेस को नौ लाख अधिक 4.90 करोड़ वोट मिले हैं। हार जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। उन्होंने इन्वेस्टर समिट के आयोजन को राज्य के असल मुद्दों से ध्यान हटाने वाला बताया। कहा कि महिला अपराध, भ्रष्टाचार, खराब सड़कों से ध्यान हटाने को ये इन्वेस्टर समिट किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.